Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mother and son tied with iron chains in Muktsar crime news

पंजाब की ये शर्मनाक तस्वीर: मां-बेटे को लोहे जंजीरों से बांधा... पहले किडनैप फिर कर दिया कैद; मारपीट भी की

Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
सार

पंजाब से ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिससे इंसानियत शर्मसार हुई है। मुक्तसर के गिद्दड़बाहा के गांव मधीर में मां-बेटे को लोहे की जंजीरों से चारपाई के साथ घर में ही बांध दिया गया।

विज्ञापन
Mother and son tied with iron chains in Muktsar crime news
जंजीरों से बंधा व्यक्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब से ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिससे इंसानियत शर्मसार हुई है। मुक्तसर के गिद्दड़बाहा के गांव मधीर में मां-बेटे को लोहे की जंजीरों से चारपाई के साथ घर में ही बांध दिया गया। पड़ोसियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को आजाद करवाया। 

विज्ञापन


थाना कोटभाई के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित किसान निर्मल सिंह ने बताया एक आढ़ती 45 हजार रुपये के लिए दोनों को 13 अक्तूबर को अगवा कर अपने पोल्ट्री फार्म ले गया और वहां कैद कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई और चूजों की गंदगी खिलाई गई। जैसे-तैसे दोनों वहां से भागकर अपने घर पहुंचे। आढ़ती घर आ गया और वहां पर चारपाई के साथ दोनों को लोहे ही जंजीरों से कैद कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं पीड़ित निर्मल की पत्नी ने अपने पति पर ही आरोप लगाया है। उसने शिकायत की कि उसका पति नशे की हालत में उसे रोज मारता-पीटता था। इसी बात से परेशान होकर उसने पति और सास को जंजीरों से बांध दिया। हालांकि सास को क्यों बांधा, इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बयां कर रहा कुछ और ही कहानी
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों जंजीरों से बंधे हुए हैं और घर में बाकी लोग खुले घूम रहे हैं। अगर आढ़ती ने दोनों को बांधा था तो फिर बाकी सदस्यों ने पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की। इससे यह बात साफ है कि इस मामले में परिवार भी शामिल है क्योंकि जब एक व्यक्ति वीडियो बना रहा होता है तब घर की एक छोटी बच्ची वीडियो बनाने से उसे रोकती है और दादी के सामने पर्दा डाल देती है। इस मामले में जब पुलिस से बात की तो थाना प्रभारी ने कहाकि दंपती को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसकी के आधार पर कार्रवाई होगी।


जंजीरों में बांधना मानवाधिकारों का उल्लंघन
किसी भी व्यक्ति की आजादी को जंजीरों में बांधकर खत्म करना मानवाधिकारों का उल्लंघन है। किसी भी परिस्थिति में ऐसा करना अपराध है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं कि नशे से रोकने के लिए जंजीरों में बांधा गया या मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से ऐसा किया गया। कानून इस बात का अधिकार किसी को नहीं देता। इस मामले में ह्यूमन राइट्स कमीशन से भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed