फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Missing Army jawan from Pathankot Cantt returned after four days

पठानकोट कैंट से जवान लापता: पत्नी को आया मैसेज... रौंगटे हो गए खड़े, 4 दिन बाद लौटा सैनिक, सेना कर रही पूछताछ

Mon, 19 May 2025 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 May 2025 07:32 PM IST
सार

पठानकोट के मामून आर्मी कैंट में पत्नी के साथ रहने वाले सेना का जवान चार दिन से लापता था। उसके अचानक लापता होने के बाद पत्नी को मैसेज भी आया। मैसेज पढ़ पत्नी सीधा पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
Missing Army jawan from Pathankot Cantt returned after four days
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत-पाकिस्तान में तनाव जैसे हालातों के बीच पठानकोट के मामून आर्मी कैंट से चार दिन पहले सेना का एक जवान अचानक लापता हो गया था। जवान के लापता होने के बाद पत्नी को मैसेज भी आया था। मैसेज पढ़ महिला के रौंगटे खड़े हो गए। मैसेज में सैनिक पति के किडनैप होने और फिरौती की मांग की गई थी। मैसेज मिलने के बाद घबराई पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन चार दिन से लापता सैनिक रविवार रात खुद ही आर्मी कैंप में लौट आया।  

विज्ञापन


मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले सेना के जवान सलिंदर कुमार जैसे ही आर्मी कैंप में अपने क्वार्टर पहुंचा तो सेना ने उसे पूछताछ के लिए बुला लिया। सैन्य अधिकारी जवान सलिंदर कुमार से पूछताछ कर रहे हैं। मामून कैंट रहने वाली सैनिक की पत्नी अनुराधा ने थाना मामून पुलिस स्टेशन में सलिंदर के अगवा होने संबंधी रिपोर्ट लिखवाई थी।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया था था कि वह अपने पति के साथ ही पठानकोट के मामून आर्मी कैंप में रहती है। 15 मई को उसका पति सलिंदर कुमार घर से सामान लेने निकले थे जो वापस नहीं आए। कुछ समय बाद उसे मैसेज आया कि तुम्हारे पति को अगवा कर लिया गया है हमें पैसे भेजो। अगवा करने वाले ने लाखों रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद थाना मामून कैंट पठानकोट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थाना मामून प्रभारी प्रीति ने कहा कि उक्त सेना जवान बिना बताए अपने घर मध्य प्रदेश चला गया था। वह रविवार रात खुद ही पठानकोट आर्मी कैंप वापस आया है। ऐसे में यह सब ड्रामा क्यों रचा गया इसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, उक्त जवान से अभी सेना पूछताछ कर रही है। पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी। पुलिस के सामने पेश होने के बाद ही मामले का गंभीरता से पता चल पाएगा कि आखिर यह ड्रामा रचने की क्या वजह रही। 


इसलिए रचा था किडनैपिंग का ड्रामा
वहीं, सूत्रों से पता चला है कि पैसों के चक्कर में सेना के जवान ने पूरा ड्रामा रचा था। क्योंकि जवान द्वारा शेयर मार्केट में भी पैसे लगाने की बात सामने आ रही है। यही वजह से की जवान ने खुद को अगवा करने की झूठी कहानी रची थी, हालांकि चार दिन बाद सैनिक खुद ही वापस लौट आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed