फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minor dies after swallowing sulphas tablet mistaking it for medicine in Abohar

Punjab: एक सप्ताह बाद था प्रियंका का जन्मदिन... दवाई समझ कर निगली सल्फास की गोली, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम

Mon, 24 Nov 2025 04:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

अबोहर में किशोरी ने दवाई समझ कर सल्फास की गोली खा ली। किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग जब उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो उसकी मौत हो गई। घटना पंजाब के अबोहर की है। 

विज्ञापन
Minor dies after swallowing sulphas tablet mistaking it for medicine in Abohar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब के अबोहर के गांव बुर्ज मुहर में एक नाबालिग लड़की ने दवा समझ कर गलती से सल्फास की गोली का सेवन कर लिया। नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अबोहर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 17 साल की प्रियंका पुत्री जसराम 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। कल उसका पूरा परिवार किन्नू तुड़ाई के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। घर पर प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। जब शाम को परिजन घर आए तो उसे तड़पता देख तुरंत अबोहर के अस्पताल में लाए जहां पर उसकी हालत खराब होने पर उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। जब परिवार वाले उसे बठिंडा ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


प्रियंका का एक सप्ताह बाद जन्मदिन था। इससे पहले ही उसकी दुखद मौत हो गई। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दवा के सेवन से उसकी मौत हुई है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि उसकी मौत के असली कारणों का पता चल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed