फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man set himself on fire after not getting drugs in Moga see video

नशे की लत: चिट्टा नहीं मिला तो खुद को लगा दी आग, पत्नी के साथ मारपीट... बेच दिया घर का सामान, Video

Mon, 12 May 2025 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 May 2025 05:01 PM IST
सार

मोगा में नशे के आदी व्यक्ति ने चिट्टा न मिलने पर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। 

विज्ञापन
Man set himself on fire after not getting drugs in Moga see video
आग से झुलसा व्यक्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। व्यक्ति नशे का आदी है और चिट्टा (ड्रग्स) ने मिलने पर उसने ऐसा कारनामा कर दिया। घटना मोगा शहर के धर्मसिंह नगर की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सुखदेव सिंह (38) परिवार के साथ झगड़ा कर रहा था। वह पत्नी से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो उसने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और देखते ही देखते खुद को आग लगा दी। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। घर पर मौजूद परिवार के लोगों ने कंबल और पानी डालकर आग बुझाई और घायल सुखदेव सिंह को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सुखदेव सिंह 80 फीसदी तक झुलस गया है, जिस कारण डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन




आग से झुलसे सुखदेव की पत्नी ने बताया कि उसका पति लंबे समय से चिट्टे (सिंथेटिक ड्रग्स) का नशा करता है। नशे के चलते वह घर का पूरा सामान बेच चुका है और रोजाना नशा खरीदने के लिए रुपये मांगता है। रुपये न मिलने पर परिवार के साथ मारपीट भी करता है। सोमवार को भी जब परिवार ने उसे नशा खरीदने के लिए रुपये देने से इनकार किया, तो उसने पहले झगड़ा किया और फिर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा दी। पत्नी ने शोर मचाया और आग को बुझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पार्षद एवं मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने बताया कि सोमवार सुबह वार्ड के रहने वाला 38 वर्षीय सुखदेव सिंह अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह काफी समय से नशे का आदी है और कई बार इलाज करवाने के बाद भी वह आदत नहीं छोड़ सका। उसकी पत्नी मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है, लेकिन पति के नशे की लत की वजह से पूरे परिवार की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed