{"_id":"697216abb3521b39150a18c7","slug":"man-murdered-in-fazilka-due-to-old-rivalry-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिल्का में मर्डर: व्यक्ति को तेज हथियार से काट डाला; एक साल से बदले की आग में तड़प रहा था हरजिंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फाजिल्का में मर्डर: व्यक्ति को तेज हथियार से काट डाला; एक साल से बदले की आग में तड़प रहा था हरजिंदर
Thu, 22 Jan 2026 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:06 PM IST
सार
पंजाब के फाजिल्का में व्यक्ति की हत्या हुई है। तीन हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और फरार हो गए। इस हमले में मृतक का भतीजा घायल हुआ है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फाजिल्का जिले के गांव मुरादवाला में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झगड़े में दो लोगों पर तेजधार हथियार कापे से वार किया गया। इस दौरान दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां पर दोनों में से एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे भी फरीदकोट रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान मुरादवाला गांव निवासी पवन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों में मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह है, जो एक साल पहले हुए झगड़े का बदला लेने की फिराक में था। आज मौके मिलते ही उसने अपने दो साथियों के साथ पवन और कुलदीप पर हमला कर दिया, जिससे पवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुरादवाला गांव निवासी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसका भाई पवन और भतीजा कुलदीप सामान लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर तेजधार देसी हथियार कापे से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पवन कुमार को मृत घोषित दिया गया ।
विज्ञापन
थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि हरजिंदर सिंह और पवन कुमार इकट्ठे ही मजदूरी का काम करते थे। करीब एक वर्ष पहले शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसी रंजिश के चलते अब फिर झगड़ा हुआ, जिसमें पवन की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति कुलदीप सिंह घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हरजिंदर सिंह सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।