फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man Accused of attacking son in Phagwara

Phagwara: बेटे ने छाती पर लिखवा रखा था मां-बाप का नाम, पिता ने मार दिया चाकू; पांच लाख का था विवाद

Mon, 13 Oct 2025 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:40 AM IST
सार

गांव खलवाड़ा का रमनदीप कतर से लाैटा था। उसका कहनाा है कि उसने कतर से अपने पिता को पांच लाख रुपये भेजे थे लेकिन पिता ने उनका हिसाब नहीं दिया। वहीं उसके पिता भूपिंदर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।  

विज्ञापन
Man Accused of attacking son in Phagwara
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा के गांव खलवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे रमनदीप सिंह निवासी गांव खलवाड़ा थाना सदर फगवाड़ा ने बताया कि वह एक वर्ष पहले कतर से वापस लौटा था। तब से वह अपने पिता भूपिंदर पाल से उन पांच लाख रुपये का हिसाब मांग रहा था जो उसने कतर से भेजे थे। लेकिन उसके पिता हर बार बहाना बना देते थे। 



उसने आरोप लगाया कि रविवार को भी इसी बात पर बहस हो रही थी तो गुस्से में उसके पिता ने उस पर दुकान में रखे चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रमनदीप ने बताया कि उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई तथा मोटरसाइकिल खुद ही चला कर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे टांके लगाए। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ रमनदीप के पिता भूपिंदर ने बताया कि रमनदीप के सारे आरोप झूठे हैं और उसने कतर में केवल दो महीने काम किया था और काम छोड़ कर वापस आ गया था। उसने कोई रुपये नहीं भेजे। बल्कि उसे विदेश भेजने तथा वहां पर लाइसेंस बनाने के लिए उसने ही पैसे खर्च किए थे। भूपिंदर ने आरोप लगाया कि अब दोबारा विदेश जाने के लिए रमनदीप दस लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसी वाद विवाद में रमनदीप ने भूपिंदर की फास्ट फूड की दुकान में रखा मीट काटने वाला चाकू उठा लिया और उन्हें मारने लगा। अपने बचाव में जब उनके बीच हाथापाई हुई तो चाकू रमनदीप को लग गया। भूपिंदर ने आरोप लगाया कि रमनदीप ने इस दौरान उनकी दुकान व घर में काफी तोड़फोड़ भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छाती पर लिखवा रखा है माता-पिता का नाम 

रमनदीप ने माता-पिता का नाम अपनी छाती पर गुदवा रखा था। अब समय का चक्र ऐसा घूमा कि अब पिता पर ही बेटे को चाकू से मारने का आरोप लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed