{"_id":"692bdd467bef264e70063c22","slug":"lawyer-attacked-in-mansa-court-hit-by-car-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कोर्ट में वकील पर दिनदहाड़े हमला, आरोपी ने पहले कार चढ़ाई... हथियार से किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कोर्ट में वकील पर दिनदहाड़े हमला, आरोपी ने पहले कार चढ़ाई... हथियार से किए ताबड़तोड़ वार
Sun, 30 Nov 2025 11:29 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:29 AM IST
सार
पंजाब के मानसा की जिला अदालत में एक वकील पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी ने वकील पर कार चढ़ाने की कोशिश की और फिर उसपर हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गया।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
मानसा कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात हमलावर ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े एक वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने वकील को कार से टक्कर मारी। उसके बाद तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमलाकर कर दिया और फरार हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। घायल वकील अमनदीप कांसल को सिविल अस्पताल मानसा से हायर इंस्टीट्यूट रेफर किया गया है जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिला बार एसोसिएशन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक वकील एक संवेदनशील रेप केस की पैरवी कर रहे थे। यह हमला उसी संदर्भ में होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकील अमनदीप अपने चैंबर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की डस्टर कार में सवार एक व्यक्ति आया और कार सीधे उनके ऊपर पर चढ़ा दी। इसके बाद हमलाकर कार से उतरा और वकील के सिर और रीढ़ की हड्डी पर वार किए। हमलावर मौके से कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने मांगी सुरक्षा
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरदास सिंह मान और एडवोकेट विजय भदौड़ ने कहा कि कचहरी जैसी सुरक्षित जगह पर दिनदहाड़े हमला होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने परिसर में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने और वकीलों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। थाना सिटी-2 प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि हमलावर की कार की पहचान हो गई है। पुलिस वकील के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन