{"_id":"6ae0a502fabf4f1d4d074c79","slug":"last-rites-performed-for-both-deceased-in-moga-firing-case-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोगा फायरिंग मामला: लंबी बातचीत के बाद परिवार और प्रशासन में बनी सहमति, दोनों मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा फायरिंग मामला: लंबी बातचीत के बाद परिवार और प्रशासन में बनी सहमति, दोनों मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार
Tue, 27 Oct 2026 06:50 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:50 PM IST
सार
लंबे समय तक परिवार और जिला प्रशासन के बीच चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।
विज्ञापन
मोगा फायरिंग मामले में मृतकों का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना में मारे गए साहिल जिंदल और गगन जिंदल का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय तक परिवार और जिला प्रशासन के बीच चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। गौरतलब है कि रविवार देर शाम अंगदपुरा मोहल्ले में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं।
इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से साहिल जिंदल और गगन जिंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सोमवार को मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिवार की बातचीत चलती रही। सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह परिवार ने एक बार फिर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

Trending Videos
परिवार की मांग थी कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके बाद जिला प्रशासन और परिवार के बीच काफी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों के शव उनके घर लाए गए, जहां परिजनों ने अंतिम दर्शन किए।
इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में साहिल जिंदल और गगन जिंदल का अंतिम संस्कार करवाया गया। इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि गगन जिंदल की पत्नी को नौकरी देने के साथ-साथ उनके बेटे की पढ़ाई का खर्च भी पंजाब सरकार उठाएगी।
विधायक ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने मृतकों के शवों को लेकर राजनीति की, जिसके कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, फायरिंग में घायल तीसरे युवक राघव की हालत को लेकर उन्होंने बताया कि उसे छह गोलियां लगी थीं। तीन गोलियां ऑपरेशन करके निकाल दी हैं। वहीं, एक गोली गर्दन में फंसी हुई है।