फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Lady constable Amandeep Kaur on three-day vigilance remand in disproportionate assets case

चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल अमनदीप: जिस थार और बुलेट पर बनाती थी रील्स वो किए फ्रीज, तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 27 May 2025 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 04:59 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। महिला कांस्टेबल की करीब 1.35 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने फ्रीज कर दी है।

विज्ञापन
Lady constable Amandeep Kaur on three-day vigilance remand in disproportionate assets case
बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में ड्रग्स के साथ पकड़ी गई बर्खास्त लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को एक दिन पहले आय से ज्यादा संपत्ति के आरोप में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। महिला कांस्टेबल अमनदीप को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां पर विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर से उसकी संपत्ति और इनकम से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए अदालत से पांच दिन का रिमांड की पेशकश की थी, लेकिन अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला की करीब 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है, जिसमें उसकी थार और बुलेट भी है, जिनपर वह वीडियो रील्स बनाती थी।

विज्ञापन


तीन दिन के रिमांड के बाद अब विजिलेंस की तरफ से आगामी 29 मई को दोपहर 3 बजे के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के आधार पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी दी जाएगी। इसके साथ ही विजिलेंस की मांग पर अदालत ने आरोपी महिला अमनदीप कौर के घर व अन्य संपत्तियों की तलाशी के लिए सर्च वारंट भी जारी किया है।
विज्ञापन


डीएसपी कुलवंत सिंह का कहना है कि विजिलेंस को आरोपी महिला के खिलाफ कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बेहिसाब संपत्तियों के इनपुट मिले थे। इसके बाद विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर के साल 2018 से लेकर 31 मार्च 2025 तक वित्तीय जांच की। जांच में उसने अपनी आय से 28 फीसदी ज्यादा रुपये खर्च किए हैं। रिकार्ड के अनुसार अमनदीप कौर ने पिछले आठ सालों में उसकी आमदनी 1.8 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन उसका खर्च 1.39 करोड़ रुपये सामने आया। उसने अपनी आय से 31 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए है। यह पैसे कहां से आए और किस रूप में कमाए गए हैं, इसकी जांच करने के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर से उसकी आमदनी का रिकार्ड हासिल करेगी, जबकि उसकी कोठी में भी तलाशी ली जाएगी। इसके लिए कोर्ट से सर्च वारंट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमनदीप की लगभग 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज
इधर, मंगलवार को डीएसपी सिटी वन हरबंस सिंह की अगुआई में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुल्तानियां रोड पर स्थित विराट ग्रीन कॉलोनी में स्थित उसकी कोठी के अलावा 9 कुल प्रॉपर्टी को फ्रीज करने का नोटिस घर पर चस्पा किया है। उल्लेखनीय है कि सक्षम प्राधिकारी दिल्ली के आदेश के बाद जिला पुलिस ने अमनदीप की लगभग 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इनमें 216.66 गज वाली विराट ग्रीन कॉलोनी में स्थित कोठी की कीम 99 लाख रुपये, 120.83 गज का प्लाट नंबर 245 ड्रीम सिटी कॉलोनी बठिंडा में है, जिसकी कीमत 18 लाख 12 हजार रुपये के करीब बताई गई है। अमनदीप कौर की महिंदरा थार गाड़ी जिसकी कीमत 14 लाख रुपये, 1 लाख 70 हजार रुपये की कीमत वाला रायल इनफिल्ड बुलेट मोटरसाइकिल नंबर अमनदीप कौर के पास 45 हजार रुपये की कीमत वाला 13 परो मैक्स गोल्ड आई फोन और 9 हजार व रुपये का एक अन्य फोन, रोलक्स घड़ी करीब 1 लाख रुपये के अलावा एसबीआई बैक में 1 लाख एक हजार 588 रुपये की नगदी भी फ्रीज की गई है। अब इस संपत्ति को न तो बेचा जा सकेगा और न ही इस पर कोई लोन आदि लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed