फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Khanna police arrested nine accused including woman kingpin in Rs 78 crore cyber fraud

78 करोड़ की ठगी: लेडी किंगपिन आलिया, जिसके इशारों पर चल रहा था खेल, पंजाब से लेकर दिल्ली और दुबई तक तार

Fri, 20 Feb 2026 08:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Feb 2026 08:27 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में जो खुलासा हुआ है वह बेहद हैरान कर देने वाला है। इस गिरोह ने अब 78 करोड़ रुपये की ठगी की है और इस गिरोह की किंगपिंग एक महिला है। 

विज्ञापन
Khanna police arrested nine accused including woman kingpin in Rs 78 crore cyber fraud
साइबर अपराधियों की पकड़ने वाली खन्ना पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना पुलिस ने 78 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिल्ली की कथित सरगना समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां विभिन्न मामलों की जांच के दौरान हुईं।

विज्ञापन


खन्ना पुलिस ने शिकायतों पर जांच शुरू की तो सामने आया कि ऑनलाइन साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क चल रहा है जिसकी सरगना नई दिल्ली की रहने वाली एक महिला है। यह गिरोह अब तक 200 से ज्यादा लोगों से 78 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। रोजाना नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 2 सितंबर, 2025 को उन्हें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से 53 म्यूल खातों से संबंधित शिकायतें मिलीं। जांच में सामने आया कि ये सभी खाते पुलिस जिला खन्ना क्षेत्र में खोले गए थे और इनके जरिये 43 लाख 54 हजार 771 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। 7 खातों की गहन जांच के बाद नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे नेटवर्क में 31 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और इनके खिलाफ देशभर में 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। अब तक 78 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की ठगी की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आहलूवालिया ने बताया कि सबसे पहले सोनू कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सुरिंदरपाल सिंह डिप्टी निवासी खन्ना, विक्की प्रसाद निवासी मंडी गोबिंदगढ़, राजन निवासी लुधियाना को पकड़ा गया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड गोपाल निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। गोपाल की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की सरगना आलिया अहमद निवासी दिल्ली का नाम सामने आया। इसके बाद सुमित कुमार झा निवासी वर्धमान (पश्चिम बंगाल), मलन राय उर्फ सोनू निवासी खन्ना और रामधन निवासी मंडी गोबिंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया। भारत में बैठे आरोपी केवल बैंक खाते, सिम कार्ड और पैसे निकालने का काम करते थे। माना जा रहा है कि पूरा नेटवर्क दुबई से चल रहा था। फिलहाल बाकी खातों की जांच जारी है।


आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपये
आरोपी सोनू के खातों में 3.30 करोड़ रुपये हैं। उसके खिलाफ 7 शिकायतें हैं। सुरिंदर पाल के खातों में 7.41 लाख रुपये हैं। उसके खिलाफ 5 शिकायतें हैं। राजन के खातों में 16.92 करोड़ रुपये हैं और उसके खिलाफ 27 शिकायतें हैं। आलिया अहमद के खातों में 41.74 करोड़ रुपये हैं। उसके खिलाफ 129 शिकायतें हैं। सुमित के खातों में 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि है। आरोपी के खिलाफ 32 शिकायतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed