फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kapurthala man dies in England body reaches village after 20 days

यूके में पंजाबी व्यक्ति की मौत: 15 साल से हेस शहर में रह रहा था वरिंदर सिंह, 20 दिन बाद गांव पहुंचा शव

Thu, 12 Jun 2025 04:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Jun 2025 04:38 PM IST
सार

यूके में पंजाबी व्यक्ति की मौत के 20 दिन बाद शव भारत पहुंचा है। मृतक सुल्तानपुर लोधी का रहने वाला वरिंदर सिंह था। वह 15 साल से इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था।

विज्ञापन
Kapurthala man dies in England body reaches village after 20 days
विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूके (इंग्लैंड) से दुखद खबर सामने आई है। इंग्लैंड में पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह (45) पुत्र तरसेम सिंह निवासी मोहल्ला मेहरियां सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और करीब 15 साल पहले उज्ज्वल भविष्य और अच्छे रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता था और मेहनतकश व्यक्ति था। वह पिछले 15 सालों से इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था और काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। 19 मई को काम करते समय वरिंदर को अचानक दौरा पड़ा। इसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 23 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वीरवार को 20 दिन के बाद उसका शव भारत पहुंचा है। 
विज्ञापन


वरिंदर सिंह की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। वरिंदर शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने बुजुर्ग पिता का इकलौता सहारा था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति वरिंदर पर ही निर्भर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरवार को उसका शव सुल्तानपुर लोधी स्थित पैतृक गांव पहुंचा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed