{"_id":"6825d6010232fe51790a87fc","slug":"kabaddi-player-kill-himself-in-moga-want-to-sattle-in-canada-with-family-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी ने दी जान: परिवार के साथ कनाडा का देखा था सपना, गांव के लोगों ने दिया धोखा, आहत होकर पिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कबड्डी खिलाड़ी ने दी जान: परिवार के साथ कनाडा का देखा था सपना, गांव के लोगों ने दिया धोखा, आहत होकर पिया जहर
Thu, 15 May 2025 05:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 15 May 2025 05:24 PM IST
सार
मोगा में एक कबड्डी खिलाड़ी ने अपनी जान दे दी। वह परिवार के साथ कनाडा में सैटल होना चाहता था, लेकिन इससे पहले उसके साथ गांव के लोगों ने धोखा कर दिया, जिससे आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली।
विज्ञापन
मृतक कबड्डी खिलाड़ी लखबीर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में कबड्डी खिलाड़ी ने कीटनाशक दवा निगलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक परिवार के साथ विदेश (कनाडा) जाकर वहीं सैटल होना चाहता था। लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। क्योंकि उसने विदेश जाने के लिए 25 लाख रुपये दिए थे और इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद न वह विदेश जा पाया और न ही उसे रुपये वापस मिले। इसी बात से आहत कबड्डी खिलाड़ी ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मोगा के गांव हिम्मतपुरा में कबड्डी खिलाड़ी लखबीर सिंह ने 4 साल पहले पूरे परिवार को कनाडा जाने के एजेंट को 25 लाख रुपये दिए थे। यह राशि उसने गांव के ही एक एजेंट को दी थी। एक दिन पहले 14 मई को गांव की पंचायत के सामने एजेंट के परिवार ने लखबीर सिंह के 25 लाख रुपये वापस करने और उसे व उसके परिवार को विदेश भेजने से मना कर दिया। इसी बात से आहत होकर लखबीर सिंह ने कीटनाशक दवा पी ली और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाई है। वीडियो में उसने आरोप लगाया हा कि उसकी बेटी ने आइलेट्स की है और उसके 7 बैंड आए हैं। आरोपियों ने बेटी को भी विदेश भेजने से मना कर दिया। लखबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ गांव के रहने वाले जगराज सिंह, उसकी भाभी अमरजीत कौर व गुरदेव कौर ने ठगी की है। पुलिस ने मृतक लखबीर सिंह की पत्नी की शिकायत पर उक्त आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने साजिश के तहत ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी जगराज सिंह व उसकी भाभी अमरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गुरदेव कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी के अनुसार उसका पति लखबीर सिंह गांव में खेतीबाड़ी के साथ कबड्डी खिलाड़ी भी था। वर्ष 2021 में गांव के ही एजेंट लखबीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह जो विदेश भेजने का काम करता था। उसने मृतक लखबीर सिंह के पूरे परिवार को कनाडा भेजने के लिए 40 लाख की बात कही थी। पीड़ित परिवार ने उस एजेंट को 25 लाख रुपये दिए थे। रुपये मिलने के बाद एजेंट लखबीर सिंह लगातार टालमटोल करता रहा। दो माह पहले एजेंट लखबीर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य जगराज सिंह, अमरजीत कौर और गुरदेव कौर ने पीड़ित परिवार के साथ बात करना बंद कर दिया और पैसा लौटाने या विदेश भेजने से साफ इनकार कर दिया।