फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jewellery looted from jeweller shop in Kapurthala

कपूरथला में लूट: कार सवार बदमाशों ने चौकीदार पर तानी बंदूक, ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़ा, तिजोरी लेकर फरार

Sun, 08 Jun 2025 10:53 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

कपूरथला में रविवार सुबह लूट की घटना हुई है। कार सवार पांच बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाया और फिर ज्वेलर की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Jewellery looted from jeweller shop in Kapurthala
घटना स्थल पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में लूट हुई है। कपूरथला के सराफा बाजार में रविवार सुबह लगभग 4 बजे कार सवार 5 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। लूट की घटना से मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है। लुटेरों ने मार्केट के चौकीदार बहादुर को पिस्तौल के दम पर बंधक बनाया और फिर एक ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़ा और दुकान में रखी तिजोरी उठाकर ले गए। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उक्त तिजोरी में लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह और सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दीपकरण ने बताया कि उनकी टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।  
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सराफा बाजार में बैंक के नजदीक सिंह ज्वेलर पर सुबह लगभग 4 बजे कार में 5 बदमाश आए और उन्होंने चौकीदार बहादुर को बंधक बना लिया। इसके बाद सिंह दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी को उठाकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। दुकान मालिक अजय कुमार के अनुसार तिजोरी में लगभग 50 तोले सोने के गहने और 20 किलो चांदी थी, जो चोर ले गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed