फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Illicit relationship between Devar Bhabhi 25 year old youth kill himself in Fazilka

Punjab: देवर-भाभी की लव स्टोरी का द एंड... दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि 25 साल के युवक ने मौत को लगाया गले?

Tue, 11 Nov 2025 05:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 05:34 PM IST
सार

पंजाब के फाजिल्का में 25 साल के युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग था। घटना फाजिल्का के गांव सिंह पुरा की है, जहां युवक संजय कुमार ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

विज्ञापन
Illicit relationship between Devar Bhabhi 25 year old youth kill himself in Fazilka
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फाजिल्का में देवर और भाभी के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों चोरी-छुपे एक-दूसरे से मिलते भी थे। हालांकि महिला के पति और पूरे परिवार को दोनों के बारे में पता चल गया था। महिला चार बच्चों की मां है। भाभी के साथ प्रेम प्रसंग वाले युवक (देवर) की उम्र 25 साल थी, लेकिन अब उसने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। 

विज्ञापन


घटना फाजिल्का के गांव सिंह पुरा की है, जहां युवक संजय कुमार ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। परिजनों का आरोप है कि संजय का अपनी रिश्तेदारी में लगती भाभी से प्रेम प्रसंग था, जिसके चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद संजय ने खुदकुशी की है। मृतक संजय कुमार कारपेंटर का काम करता था।
विज्ञापन


संजय के चाचा लालचंद ने बताया कि संजय के अपनी रिश्तेदारी में लगने वाली भाभी से अवैध संबंध थे। यह संबंध पिछले सात-आठ वर्षों से चला आ रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी बुलाई गई, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालचंद के अनुसार, महिला को कई बार समझाया गया कि वह संजय से बात न करे, लेकिन दोनों के बीच बातचीत फिर से शुरू हो जाती थी। महिला का पति जब काम पर जाता था, तो वह संजय के पास रहती थी। हाल ही में संजय और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद संजय ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।


गांव के पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि उन्हें पंचायत के तौर पर बुलाया गया था। जब वे संजय के घर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया। शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed