फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Head Constable Khanna arrested for accepting bribe of Rs. 5.20 lakh

5.20 लाख रुपये रिश्वत: पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल ले रहा था मोटी घूस, डराया-धमकाया और बढ़ा दी रिश्वत की रकम

Mon, 26 Jan 2026 02:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:20 PM IST
सार

पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल एक व्यक्ति से मोटी घूस ले रहा था। आरोपी मुलाजिम 5 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को विजिलेंस ब्यूरो की टीम में दबोचा है। 

विज्ञापन
Head Constable Khanna arrested for accepting bribe of Rs. 5.20 lakh
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी हेड कांस्टेबल। - फोटो : संवाद

विस्तार

खन्ना में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआईए में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार को 5 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सीआईए इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई मास्टर कॉलोनी, खन्ना के एक निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़ा है। उसने आरोप लगाया कि हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार ने उस पर जुआ और अवैध लॉटरी में शामिल होने के झूठे आरोप लगाए और उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल ने उसे सीआईए इंचार्ज से मिलने के लिए दबाव बनाया। जब वह सीआईए दफ्तर पहुंचा तो इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह ने भी उस पर सट्टेबाजी और अवैध लॉटरी के आरोप लगाते हुए झूठा केस दर्ज करने और गिरफ्तार करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पहले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 लाख 20 हजार रुपए कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने मजबूरी में 2 लाख 20 हजार रुपये का इंतजाम किया, लेकिन पूरी रकम की मांग करते हुए पैसे वापस कर दिए गए।

रिश्वत देने से तंग आकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


विजिलेंस ब्यूरो ने सीआईए इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। उसके घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed