फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl working at Jewellery Shop stole jewelry and bought property in Bathinda accused arrested

जीजा-साली ने किया खेल: सुनार की दुकान से गहने चुराती थी युवती, जीजा ने दिया साथ, खूब हुई कमाई..खरीदी प्रॉपर्टी

Mon, 28 Jul 2025 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Jul 2025 06:17 PM IST
सार

सुनार की दुकान पर काम करने वाली युवती ने सोने के गहनों पर कई बार हाथ साफ किया। युवती का जीजा इस खेल में उसका साथ दे रहा था। युवती ने चोरी की कमाई से प्रॉपर्टी तक खरीद ली। अब रजनी पकड़ी गई है।  

विज्ञापन
Girl working at Jewellery Shop stole jewelry and bought property in Bathinda accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में ज्वेलर की दुकान में काम करने वाली युवती ने दुकान में ही डाका डाल दिया। युवती दुकान से सोने के गहने चोरी करती थी। युवती ने दुकान से एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार गहनों पर हाथ साफ किया। गहने चुराने के बाद वह अपने जीजा को देती थी। जो गहनों को आगे बेचता था। युवती का जीता अमृतसर में ज्वेलरी की दुकान करता है। युवती ने चोरी के गहनों से इतनी कमाई कर ली कि उसने दो प्लाट खरीद लिए। चोरी पकड़े जाने पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके जीजा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। युवती की पहचान रजनी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन

  
आरोपी युवती रजनी बठिंडा के थाना कोतवाली एरिया के बाजार में स्थित सुनार की दुकान पर काम करती थी। दुकान से गहने चोरी करने के बाद युवती अमृतसर में रहने वाले अपने जीजा को गहने देती थी। रजनी का जीजा चोरी गहनों से होने वाली कमाई का 70 फीसदी हिस्सा उसे देता था और 30 प्रतिशत अपने पास रखता था। पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवती के जीजा हरजिंदर सिंह को भी नामजद करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 12 दिन पहले थाना कोतवाली पुलिस के पास एक ज्वेलर ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान पर काम करने वाली युवती रजनी दुकान से बड़ी मात्रा में गहने चोरी कर चुकी है। पुलिस ने जांच के बाद युवती रजनी को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवती पुलिस रिमांड पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार युवती ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया कि वह दुकान से जो भी सोने के गहने चोरी करती थी वो अमृतसर में ज्वेलर का काम करने वाले अपने जीजा हरजिंदर सिंह को भेज देती थी। जो चोरी किए हुए गहनों को अपनी दुकान से आगे ग्राहकों को बेचता था। इसके अलावा युवती ने खुलासा किया कि उसने चोरी किए हुए गहनों से कमाई करके बठिंडा में दो प्लाट भी खरीदे और अन्य प्रापर्टी भी बनाई है। युवती ने भी दुकान मालिक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस युवती के आरोपों की भी जांच कर रही है। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह का कहना है कि आरोपी युवती रजनी की प्रॉपर्टी की गहराई से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed