फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gangwar in Tarn Taran eight round fire bitween two gangs youth killed

पंजाब में गैंगवार: तरनतारन में बदमाशों के दो गुटों में चली गोलियां, युवक की मौत, इन्फ्लुएंसर से जुड़ा है मामला

Mon, 22 Sep 2025 09:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Sep 2025 09:36 PM IST
सार

पंजाब में गैंगवार हुई है। तरनतारन में बदमाशों के दो गुटों के बीच जमकर गोलियां चली। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gangwar in Tarn Taran eight round fire bitween two gangs youth killed
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में गैंगवार की घटना हुई है। सोमवार शाम गांव कैरो के रेलवे फाटक के पास बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है है कि मामला गांव पंडोरी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी से जुड़ा है। कुछ समय पहले महक पंडोरी ने जस धालीवाल नामक युवक की एक वीडियो शेयर की थी। इसके बाद कुछ लोग महक के घर आए और उसकी पिटाई कर दी। उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार को मामला दोनों गुटों के बीच तीखी बहस में बदल गया। शाम को कस्बा पट्टी के पास गांव कैरो के रेलवे फाटक के पास दोनों गुटों के हथियारबंद युवक इकट्ठा हुए। इस दौरान करीब आठ राउंड गोलियां चलीं। जिसमें फॉर्च्यूनर सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को तरनतारन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान करमूवाला गांव निवासी समरप्रीत सिंह की मौत हो गई। मरहाना गांव निवासी सौरव सिंह की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


हमले के बाद हमलावर गुट अपनी गाड़ी से पट्टी की ओर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रिपुतपन सिंह, सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी लवकेश सैनी, थाना पट्टी के प्रमुख कवलजीत राय, थाना सिटी के प्रमुख गुरचरण सिंह, थाना सदर के प्रमुख अवतार सिंह संधू, चीफ ऑफ स्टाफ प्रभजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना से संबंधित कोई जानकारी अधिकारियों द्वारा साझा नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed