फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gangster Prabh Dasuwal associate shot in police encounter in Moga

कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी: मोगा में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश को लगी गोली, गैंगस्टर प्रभ का साथी गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 08:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Dec 2025 08:17 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी की पहचान गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के सहयोगी और रंगदारी वसूली में सक्रिय गुरबिंदर सिंह उर्फ गींदी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Gangster Prabh Dasuwal associate shot in police encounter in Moga
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा में शुक्रवार देर शाम मोगा-कोट ईसेखां लिंक रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के सहयोगी और रंगदारी वसूली में सक्रिय गुरबिंदर सिंह उर्फ गींदी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मोगा के एक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जो गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के नाम पर थी। इसी कड़ी में गुरबिंदर ने उक्त कारोबारी की दुकान पर फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन


पहले से दर्ज हैं कई मामले
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि गुरबिंदर अवैध हथियारों सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लिंक रोड पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। रोकने की कोशिश पर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और गुरबिंदर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गुरबिंदर सिंह जिला तरनतारन का रहने वाला है और उसके खिलाफ मोगा सिटी थाने में पहले से ही मामले दर्ज हैं जिनमें एक आर्म्स एक्ट का केस भी शामिल है। वह लंबे समय से विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के लिए काम कर रहा था और रंगदारी वसूली में उसकी सक्रिय भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed