फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria hatched conspiracy to take revenge for his mother murder five arrested

टारगेट किलिंग: मां की हत्या का बदला... गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने रची साजिश, अमेरिका से हुई प्लानिंग

Tue, 15 Jul 2025 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया अपनी मां की हत्या का बदला लेने की साजिश रच रहा है। साजिश के तहत अमेरिका से टारगेट किलिंग की प्लानिंग हो रही है। जग्गू भगवानपुरिया असम की सिलचर जेल में बंद है। 

विज्ञापन
Gangster Jaggu Bhagwanpuria hatched conspiracy to take revenge for his mother murder five arrested
जग्गू भगवानपुरिया - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पीएक्स 5 पिस्तौल और .32 बोर पिस्तौल समेत दो हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असम की सिलचर जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया ने अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए टारगेट किंलिंग का जिम्मा अमेरिका में बैठे हैंडलर हुसनदीप सिंह को सौंपा था। जिसने पकड़े गए आरोपियों से संपर्क स्थापित करके उनके साथ कथित विरोधी गैंग की टारगेट किलिंग की साजिश रची थी।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी पर आधारित यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और अमृतसर ग्रामीण व जिला बटाला पुलिस द्वारा जॉइंट ऑपरेशन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला के गांव शाहबाद के लवप्रीत सिंह, सिकंदर कुमार उर्फ गोला और ओंकारप्रीत उर्फ जशन, गगनदीप उर्फ ज्ञानी निवासी गांधी कैंप बटाला और महिकप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में की गई है।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कैदी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने हाल ही में अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए एक कथित विरोधी गैंग सदस्य की टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए साजिश रची थी। डीजीपी ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया अपने अमेरिका आधारित साथी हुसनदीप सिंह के माध्यम से इस टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। हुसनप्रीत ने लवप्रीत सिंह समेत ग्राउंड हैंडलरों और निशानेबाजों से तालमेल बनाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में इन सभी संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई में पहली सफलता तब मिली जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के नेतृत्व में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने महिकप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि सिकंदर कुमार उर्फ गोला को निशानेबाजों और हत्या की योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से ऑपरेट हो रही थी टारगेट किलिंग की प्लानिंग

बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि इस जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए बटाला पुलिस ने सिकंदर कुमार का पता लगाकर उसे उसके सहयोगी ओंकारप्रीत उर्फ जशन समेत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि और पूछताछ के बाद उसके एक और साथी गगनदीप उर्फ ज्ञानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी सिकंदर कुमार ने खुलासा किया कि इसमें लवप्रीत सिंह मुख्य साजिशकर्ता था। जिसे बटाला पुलिस ने एक अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लवप्रीत ने खुलासा किया कि यह साजिश भगवानपुरिया के नजदीकी साथी हुसनदीप सिंह ने रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed