फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Funeral of Kamal Kaur Bhabhi in Bathinda no one fan come see video

Kamal Kaur Murder: सोशल मीडिया से चमकी कंचन के चार लाख फॉलोअर्स, अंतिम संस्कार में पहुंचे सिर्फ तीन लोग

Mon, 16 Jun 2025 09:20 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात है कि सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद उसके अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Funeral of Kamal Kaur Bhabhi in Bathinda no one fan come see video
कमल कौर भाभी का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया की चकाचौंध से चमकी कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। कंचन कुमारी के अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहुंचा। कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर कंचन के सोशल मीडिया पर हजारों नहीं बल्कि लाखों फॉलोअर्स हैं। बावजूद उसके अंतिम संस्कार में तीन लोगों के अलावा चौथा शख्स कोई नहीं पहुंचा। यहां तक कि कोई रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन


कंचन कुमारी के अंतिम संस्कार मौके सिर्फ उसका भाई, बहन और मां ही पहुंचे। जबकि इंस्टाग्राम पर कंचन के करीब चार लाख फैन थे। कोई भी एक फैन उसको अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचा। वहीं मृतका का अंतिम संस्कार भी परिवार ने सहारा जनसेवा संस्था की सहायता से बठिंडा के श्मशानघाट में किया था। इसके अलावा शनिवार को मृतका के परिजन उसकी अस्थियों को लेकर चला गया।
विज्ञापन




कमल कौर की मौत हुई गुमनाम की तरह
इंस्टाग्राम के जरीये चकमी कमल कौर की मौत एक गुमनाम मौत की तरह हुई। बतातें चलें कि इंस्टाग्राम पर कमल के करीब चार लाख फॉलोअर्स थे। वहीं कमल कौर की हत्या मामले में पुलिस ने अबतक पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं हत्या का मास्टरमाइंड निहंग अमृतपाल सिंह महरों अभी तक फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई भागा आरोपी अमृपाल सिंह
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या मामले में रविवार को बठिंडा की एसएसपी अमनीत कोंडल ने नया खुलासा किया है। हत्या मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह महरों हत्या के कुछ घंटे बाद ही विदेश भाग गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कंचन की हत्या के बाद अमृतपाल महरों अपने साथी रणजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनकी कार में बैठ कर सीधा अमृतसर के एयरपोर्ट गया और वहां से 10 जून की सुबह सवा नौ बजे फ्लाइट पकड़कर यूएई भाग गया। जब पुलिस ने अमृतपाल के पासपोर्ट की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वह यूएई भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed