फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing on property dealer in Tanda Udmud Hoshiarpur

Punjab: ये कैसी सतर्कता? स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट...बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर सरेआम चलाई गोलियां

Thu, 14 Aug 2025 09:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 14 Aug 2025 09:22 PM IST
सार

होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में बदमाशों ने सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां मारी। टांडा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले युवक के ऑफिस में घुसकर बदमाशों उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
Firing on property dealer in Tanda Udmud Hoshiarpur
घायल प्रॉपर्टी डीलर - फोटो : संवाद

विस्तार

एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। वहीं दूसरी तरफ बदमाश हथियारों से लैस होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वीरवार को होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में बदमाशों ने सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां मारी। टांडा इलाके में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले युवक के ऑफिस में घुसकर बदमाशों उसे गोली मार दी। इस हमले में उक्त प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान संदीप सैनी निवासी उड़मुड़ के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


संदीप सैनी अपने ऑफिस में अकेले बैठा था, तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावर, जिनकी संख्या तीन बताई जा रही है, मौके पर ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार संदीप सैनी भारतीय स्टेट बैंक टांडा की मुख्य शाखा के पास अपने ऑफिस में मौजूद था। तभी एक व्यक्ति जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था, उसके ऑफिस में आया और कुछ पूछने लगा। तभी उसका एक अन्य साथी जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था वह भी अंदर आया और पिस्तौल निकालकर संदीप सैनी को गोली मार दी। एक गोली उसके हाथ से होते हुए उसके पेट में जा लगी। इस हमले में संदीप सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए और अब जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर टांडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में जिंबाब्वे के छात्र पर हमला: स्कोडा में आए थे आरोपी, गुरु काशी यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी गार्ड निकला मास्टरमाइंड
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चाचा ने भतीजे को मार डाला: 13 साल के मासूम का चाकू से रेता गला, खून से लथपथ बेटे को देख फट गया मां का कलेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed