{"_id":"689de930fed63406d205615f","slug":"zimbabwean-student-was-attacked-by-security-guard-of-guru-kashi-university-bathinda-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंबाब्वे के छात्र पर हमला:स्कोडा में आए थे आरोपी, गुरु काशी यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी गार्ड निकला मास्टरमाइंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिंबाब्वे के छात्र पर हमला:स्कोडा में आए थे आरोपी, गुरु काशी यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी गार्ड निकला मास्टरमाइंड
Thu, 14 Aug 2025 07:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:18 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले जिंबाब्वे के छात्र जिविया लिराय पर बुधवार को हमला हुआ था। हमलावरों ने उस बुरी तरह पीटा और अधमरा कर आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
घायल छात्र।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे जिंबाब्वे के एक छात्र जिविया लीराय पर बुधवार को हमला हुआ था। छात्र पर इस हमले का मास्टर माइंड यूनिवर्सिटी का सिक्योरिटी गार्ड निकला। छात्र पर हमला किसी और ने नहीं, बल्कि गुरु काशी विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। तलवंडी साबो पुलिस ने हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
थाना तलवंडी साबो के प्रभारी व इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि जिंबाब्वे के छात्र पर गुरु काशी विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड व आरोपी दिलप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। उन्होंने बताया कि बीती 12 अगस्त 2025 को गुरु काशी यूनिवर्सिटी में कार चेक करते समय आरोपित दिलप्रीत सिंह ने उक्त जिंबाब्वे के छात्र लीराय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते आरोपी दिलप्रीत सिंह निवासी गांव हस्सू जिला सिरसा हरियाणा ने अपने साथी व आरोपित लवप्रीत सिंह निवासी गांव हस्सू जिला सिरसा, हरियाणा, मंगू सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ नौ आबाद के साथ मिलकर उक्त छात्र पर लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आरोपी स्कोडा कार में आए। जब उक्त सुरक्षा गार्ड और उसके साथियों ने जिंबाब्वे के छात्र को गंभीर रूप से घायल करने के बाद भागने की कोशिश की, तो उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस बीच आरोपित मंगू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गौरतलब है कि जिंबाब्वे के युवक का एम्स बठिंडा में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन