{"_id":"686e9aa7ba32767fd9031891","slug":"firing-in-moga-dc-campus-bullet-passed-through-asi-face-one-eye-came-out-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा डीसी कैंपस में चली गोली: एएसआई के चेहरे के आर-पार हुई, एक आंख बाहर आई, गंभीर हालत, चल रहा इलाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा डीसी कैंपस में चली गोली: एएसआई के चेहरे के आर-पार हुई, एक आंख बाहर आई, गंभीर हालत, चल रहा इलाज
Wed, 09 Jul 2025 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:07 PM IST
सार
मोगा के डीसी कैंपस में गोली चलने से तैनात सुरक्षा कर्मी एएसआई सुखविंदर सिंह घायल हो गए। गोली एएसआई के मुंह के निचले हिस्से में लग कर आर-पार हो गई। वहीं एएसआई की एक आंख भी बाहर निकल आई।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मोगा डिप्टी कमिश्नर कैंपस बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। डीसी कैंपस में तैनात सुरक्षा कर्मी एएसआई सुखविंदर सिंह को ड्यूटी के दौरान गोली लग गई। गोली अचानक उनकी कार्बाइन से चली और एएसआई के मुंह के निचले हिस्से में लग कर आर-पार हो गई, जिससे उनके चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। वहीं एएसआई की एक आंख भी बाहर आ गई। एएसआई सुखविंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:45 बजे गोली चलने की घटना हुई है। एएसआई सुखविंदर सिंह के घर पर बुधवार को लेंटर का काम पूरा हुआ था। इस खुशी में वे शाम 6 बजे ड्यूटी खत्म करके घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक कार्बाइन से गोली चल गई। घायल एएसआई को तुरंत मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एएसआई सुखविंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल के एमडी डॉक्टर अजमेर कालरा ने बताया कि गोली लगने से घायल एएसआई के अस्पताल में पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। एएसआई के चेहरे की सर्जरी की जा रही है। करीब 4 घंटे तक ऑपरेशन चला। एएसआई सुखविंदर सिंह की एक आंख निकालना पड़ सकती है। हालांकि कोशिश है कि सर्जरी कर आंख का बचाव किया जाए। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और मोगा डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह पहुंचे थे।
विज्ञापन