{"_id":"6968ecbe8b87513bc3006bf4","slug":"ferozpur-antf-arrested-mother-in-law-and-daughter-in-law-with-two-kg-heroin-and-47-lakh-rupees-in-drug-money-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहू के कारनामे: काली कमाई से खरीदी लग्जरी गाड़ियां...लुधियाना में कोठी, पुलिस से बचती रही, अब 47 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सास-बहू के कारनामे: काली कमाई से खरीदी लग्जरी गाड़ियां...लुधियाना में कोठी, पुलिस से बचती रही, अब 47 लाख बरामद
Thu, 15 Jan 2026 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:07 PM IST
सार
फिरोजपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सास-बहू को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं नशे के काले कारोबार में शामिल हैं और काली कमाई के ऐशो-आराम की जिंदगी जी रही थीं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में सास-बहू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के सरहदी जिले फिरोजपुर की रहने वाले दो महिलाओं (सास-बहू) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं की करतूतों के बारे में जान हर कोई हैरान है। सास-बहू मिलकर नशा तस्करी का कारोबार चला रही थी। इतना ही नहीं महिला का बेटा (बहू का पति) भी इनके इस काले धंधे में शामिल है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन ये दोनों महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार थीं और अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रानों (सास) और हरप्रीत कौर (बहू) के तौर पर हुई है। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी की बाद जो खुलासे हुए हैं वह चौंका देने वाले हैं।
विज्ञापन
फिरोजपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सास-बहू को दो किलो हेरोइन (चिट्टे) और 47.50 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 100 ग्राम सोना और आधा किलो चांदी बरामद की है। जबकि बेटा को पुलिस ने नवंबर माह में नशे की बड़ी खेप के साथ काबू किया था, जो अब जेल में है।
विज्ञापन
एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि एएनटीएफ की टीम ने संदीप सिंह (बेटा) को नवंबर माह में 50 किलो हेरोइन संग काबू किया था। जबकि इसकी मां और पत्नी घर से भाग गए थे। इनकी तलाश उनकी टीम कर रही थी।
विज्ञापन
संदीप की मां रानों व पत्नी हरप्रीत कौर ने नशे की कमाई से दो लग्जरी कारें खरीदी थी। यही नहीं लुधियाना में एक कोठी भी खरीदी है। उक्त दोनों महिलाओं को उनकी टीम ने काबू किया है। इनके पास से दो किलो हेरोइन, 47.50 लाख रुपये की ड्रगमनी, 100 ग्राम सोना व आधा किलो चांदी बरामद हुई हैं। दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एआईजी ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों से कुल 52 किलो हेरोइन व 68 लाख पांच हजार रुपये की ड्रगमनी बरामद की जा चुकी है।