फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Father killed his daughter she is gold medalist in weightlifting in Muktsar

बाप ने बेटी को मार डाला: मोहाली में बीकॉम कर रही थी युवती, वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी चमनप्रीत कौर

Sun, 04 Jan 2026 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी (मुक्तसर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 06:02 PM IST
सार

पंजाब में एक कलयुगी पिता ने अपनी नौजवान बेटी को मार दिया। पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी होशियार बेटी पर आरोपी पिता ने कस्सी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना मुक्तसर के लंबी हलके के गांव मिड्ढा की है। 

विज्ञापन
Father killed his daughter she is gold medalist in weightlifting in Muktsar
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के लंबी हलके के गांव मिड्ढा में पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटी पर कस्सी से हमला किया और उसकी मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी पिता फरार हो गया। थाना कबरवाला पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान है। मृतका बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी पिता उसे आगे पढ़ने से रोकता था। इसलिए उसने बेटी की जान ले ली। आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के तौर पर हुई है और मृतका चमनप्रीत कौर थी। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार आरोपी हरपाल सिंह किसान है। चमनप्रीत कौर मोहाली में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पीजी में रहती थी। हरपाल सिंह पुराने ख्यालात का व्यक्ति था और वह इस बात से डरता था कि कहीं बेटी बाहर रहकर बिगड़ न जाए। चमनप्रीत कौर की माता बेटी को आगे और पढ़ाना चाहती थी। इस बात को लेकर घर में अकसर ही कलह-क्लेश रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार चमनप्रीत कौर काफी समझदार और पढ़ाई में होशियार थी। रविवार को सुबह हरपाल सिंह ने चमनप्रीत कौर पर कस्सी से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। चमनप्रीत कौर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखती थी। चमनप्रीत कौर वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट थी।


उधर, घटना के बाद डीएसपी लंबी हरबंस सिंह और थाना कबरवाला की प्रभारी हरप्रीत कौर ने मौके पर पहुंचकर चमनप्रीत कौर की माता के बयान पर पर्चा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। प्राथमिक जांच के दौरान यह ही सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed