फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Father and son from Delhi arrested in Amritsar poisonous liquor case

पंजाब शराब कांड: दिल्ली के बाप-बेटा गिरफ्तार, वाट्सएप चैट से हुआ बड़ा खुलासा; 23 लोगों की मौत से कोहराम

Wed, 14 May 2025 07:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 May 2025 07:22 PM IST
सार

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब कांड में दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले में दिल्ली के बाप और बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की चैट हिस्ट्री से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।  

विज्ञापन
Father and son from Delhi arrested in Amritsar poisonous liquor case
अपनों को खोने का गम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। बुधवार को दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दस अन्य की हालात अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह मरीज ऐसे है। जिनकी हालत बेहद ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और उनको हर समय डाक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। 

विज्ञापन


वहीं शराब कांड मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें से 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस ने उन आरोपियों को भी पकड़ा है जिन्होंने दिल्ली से मौत की खेप भेजी थी। दिल्ली से भी मेथनॉल की खेप भेजने वाले पिता-पुत्र रविंदर जैन और रीषभ जैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली के मॉडल टाउन से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवींद्र जैन पुत्र नंद किशोर जैन और रिषभ जैन पुत्र रवींद्र जैन शामिल हैं। दोनों आरोपी पिता और बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी साहिब सिंह की वाट्सएप चैट हिस्ट्री से यह जानकारी मिली है साहिब सिंह रिषभ जैन के संपर्क में था। पुलिस को शक है कि साहिब सिंह ने रिषभ जैन से जहरीली शराब बनाने के लिए मेथेलॉन केमिकल मंगवाया था, जिसका इस्तेमाल पंजाब में नकली शराब बनाने के लिए किया गया। 

चार अधिकारियों को किया जा चुका है सस्पेंड
आईडी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक का भी पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मामले की लगातार गहराई तक जाया जा रहा है और पता किया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कौन बड़े लोग शामिल है। इसके अलावा कार्रवाई करते हुए मजीठा डीएसपी अमोलक सिंह, एसएचओ अवतार सिंह, आबकारी विभाग के ईटीओ मनीष गोयल और इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।


मंगलवार को हुई थी 21 मौतें, 10 की गिरफ्तारी
मरने वालों में गांव मराड़ी कला के रहने वाले मेजर सिंह, परमजीत सिंह, तसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह गांव पतालपुरी का रोमी और गंजू राम, गांव थरैयावा का करनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गांव भंगाली कला का इकबाल सिंह, रमनदीप सिंह, रोबिनजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजा, गांव तलवंडी कुम्मन का अमरपाल सिंह, गांव करनाला का काका, गांव करनाला का गगन, गांव भंगाली कला का सतपाल सिंह और जोगिंदर सिंह शामिल है। इसके अलावा 10 लोग अस्पताल में दाखिल है और उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed