फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Amritsar accused of Akali councilor murder arrested

Encounter in Amritsar: अकाली पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया काबू

Mon, 26 May 2025 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 May 2025 11:32 AM IST
सार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों का फतेहपुर के पास पीछा किया। इस दौरान, आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं। एसएचओ छेहरटा ने अपनी सर्विस बंदूक से जवाबी कार्रवाई की, जिससे गोपी के दाहिने पैर में चोट लग गई।

विज्ञापन
Encounter in Amritsar accused of Akali councilor murder arrested
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के कस्बा जंडियाला से शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गया। मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और जख्मी हुए आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेकाबू नशा: ट्रेनिंग से पहले छह नए रिक्रूट सिपाहियों का डोप टेस्ट आया पाॅजिटिव, इस तरह खुला भेद; भेजे गए वापस
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों का नाम गोपी, करण कीड़ा और कीशु है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद की हत्या करने वाले तीनों आरोपी झभाल रोड पर घूम रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने टीम बनाकर और आरोपियों का पीछा किया। केंद्रीय जेल फतहपुर से थोड़ी दूरी पर आरोपियों ने पुलिस को पीछा करते हुए देखा तो गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जब पुलिस की ओर से फायरिंग की गई तो गोपी नाम का आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को घेरा डाल लिया और गिरफ्तार कर पूछताछ की जारही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात मारी गई थी गोली

कस्बा जंडियाला गुरु के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह बाहमण की शनिवार रात अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हरजिंदर सिंह नगर काउंसिल जंडियाला गुरु की वार्ड नंबर दो से पार्षद थे। शनिवार रात वे छेहरटा इलाके में एक क्रार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे।



इसी दौरान मुंह ढंक कर आए दो युवकों ने उनके ऊपर फायर कर दिए। उन्होंने तीन गोलियां चलाई जिसमें से एक पार्षद के सीने में लगी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना छेहरटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के तहत पार्षद पर हमला किया गया है। पार्षद को काफी समय से धमकी दी जा रही थी, जिसकी पुलिस में शिकायत भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed