Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug smuggler shoots police ASI in Ferozepur

एएसआई को मारी गोली: फिरोजपुर में तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, आरोपी ने ASI से छीनी पिस्टल...

Mon, 10 Nov 2025 03:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

फिरोजुपर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। नशा तस्कर को पकड़ने गए पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एएसआई घायल हुआ है। आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Drug smuggler shoots police ASI in Ferozepur
police crime - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में नशा तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को गोली लगी है। घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना फिरोजपुर के गांव नाजूशाह मिसरी वाला की है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि थाना कुलगढ़ी के एसएचओ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नाजूशाह मिसरी वाला में तरसेम सिंह नामक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। उसके खिलाफ पहले भी लगभग चार मामले दर्ज हैं। थाना कुलगढ़ी पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गांव नाजू शाह मिसरी वाला गई। 
विज्ञापन




एएसआई कुलवंत सिंह के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर थी। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने एएसआई की पिस्तौल छीन ली और उसे चला दिया। जैसे ही गोली चली जो एएसआई बलवंत सिंह के लगी। बलवंत सिंह के जबड़े पर गोली लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed