फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Driver deliberately runs over two sisters with truck in Pathankot

Punjab: सनकी चालक ने दो बहनों को मार डाला, पठानकोट में महिलाओं को कुचला, जानबूझ कर चढ़ा दिया ट्रक; Video

Mon, 10 Nov 2025 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 08:03 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में सनकी चालक ने दो बहनों को ट्रक से कुचलकर मार डाला। आरोपी ने जानबूझ कर पैदल जा रही दोनों महिलाओं के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Driver deliberately runs over two sisters with truck in Pathankot
ट्रक के कुचलने से दो महिलाओं की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में एक सनकी ट्रक चालक ने दो सगी बहनों को ट्रक से कुचल दिया। दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों बहनें सुजानपुर पुलिस स्टेशन जा रही थी, तभी आरोपी चालक ने ट्रक उनपर चढ़ा दिया।

विज्ञापन


दोनों महिलाओं में से एक का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में वे दोनों पुलिस स्टेशन जा रही थीं। रास्ते में दोनों को आरोपी ट्रक चालक ने रंजिश के तहत कुचल दिया। उनकी पहचान ज्योति पत्नी राम दास निवासी गांव मैरां और नीरू बाला पत्नी काला राम निवासी खलकी जैनी के रूप में हुई है। थाना सुजानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




काला राम ने बताया कि उसकी साली ज्योति को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। इसे लेकर सुजानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उसकी पत्नी नीरू व ज्योति सुनवाई के लिए थाने जा रही थीं। इसी दौरान माधोपुर डिफेंस रोड स्थित टी पॉइंट पर एक ट्रक चालक ने दोनों बहनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति की रिश्तेदार युवती का आरोप है कि पुलिस के पास उसकी मौसी ज्योति की शिकायत लंबे समय से विचारधीन थी। अगर समय पर उक्त मामले की सही ढंग से जांच हो जाती तो आज उसकी मां और मौसी दोनों जिंदा होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक रिक्की को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सुजानपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नीरू बाला के साथ रिक्की का विवाद चल रहा था। उसने नीरू को मार देने की नियत से उसका पीछा किया। टी-पॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी देखा गया है कि आरोपी ने दोनों महिलाओं को जानबूझकर ट्रक से कुचला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed