{"_id":"686f6df5628c5429250d5d7c","slug":"dead-body-young-man-found-in-canal-in-abohar-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में मिली युवक की लाश:नहर में सड़ा गला शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अबोहर में मिली युवक की लाश:नहर में सड़ा गला शव मिलने से फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने कब्जे में लिया
Thu, 10 Jul 2025 01:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:15 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में युवक की लाश सड़ी गली हालत में मिला है। शव नहर में पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अबोहर के गांव हीरा वाली से कबूलशाह को जाती नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वीरवार सुबह नहर में युवक की लाश मिली है। शव को थाना खुईखेड़ा की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की मदद से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सड़ा-गला शव होने की वजह से पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कबूल शाह नहर में युवक का शव पड़ा है। वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और थाना खुई खेड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। शव की हालत देख कर ऐसा लग रहा है कि लगभग 15 से 20 दिन पुराना है। इस वजह से शव गल सड़ गया है। शव के पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिला है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अगर किसी का पारिवारिक सदस्य पिछले कुछ दिनों से लापता हो तो वह नर सेवा नारायण सेवा की टीम और खुई खेड़ा पुलिस से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन