फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Conspiracy to derail Punjab Mail Express failed in Bathinda

ट्रेन को डिरेल करने की साजिश: पंजाब मेल एक्सप्रेस के आते ही ट्रैक पर लोहे का मंजा रख भागा आरोपी, गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
सार

पंजाब में बठिंडा में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम हुई है। पंजाब के बठिंडा रेलवे ट्रैक पर लोहे का मंजा रखा गया था।

विज्ञापन
Conspiracy to derail Punjab Mail Express failed in Bathinda
ट्रैक पर रखा लोहे का मंजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बठिंडा में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम हुई है। पंजाब के बठिंडा रेलवे ट्रैक पर लोहे का मंजा रखा गया था। ट्रैक पर मंजा रख कर पंजाब मेल को पलटाने की कोशिश की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जब पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन मानसा से चलकर बठिंडा ट्रैक पर पहुंच रही थी, तभी ट्रेन के ड्राइवर की नजर दूर से ट्रैक पर रखे संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि किसी ने जानबूझकर लोहे का मंजा ट्रैक पर रखा था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की पहचान मानसा निवासी लाली सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना जीआरपी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसकी मंशा क्या थी। यह किसी मानसिक असंतुलन का मामला है या कोई बड़ी साजिश। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और ड्राइवर की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed