फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clash between husband and wife family attack with bricks and stone in Halwara crime news

हलवारा में चले ईंट-पत्थर: पति-पत्नी के बीच विवाद... भरी पंचायत में बवाल, हथियारों से हमला, महिला को घसीटा

Fri, 30 May 2025 05:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 05:57 PM IST
सार

पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को सुरझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों के लोग भी पहुंचे। तभी लड़की वालों ने लड़के वालों पर हमला कर दिया। जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। घर के खिड़की दरवाजे तक टूट गए। लड़के की मां को बालों से पकड़कर घसीटा। 

विज्ञापन
Clash between husband and wife family attack with bricks and stone in Halwara crime news
सांकेतिक फोटो

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के हलवारा में दो पक्षों में विवाद होने के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। हलवारा के गांव जट्टपुरा में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद सुलझाने बैठी पंचायत की मौजूदगी में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लड़के की मां को बालों से घसीट कर पीटा गया। लड़के, उसके भाई और पिता को रायकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


आरोप है कि हमले की सूचना के कई घंटे बाद भी हठूर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पुलिस पर पक्षपात का भी आरोप है। चेयरमैन इंदरजीत सिंह गोंदवाल ने बताया कि पिछले साल मोगा के गांव जानिया कोट इसे खां निवासी अमनदीप कौर की शादी रायकोट के गांव जट्टपुरा के रेशम कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अमनदीप अलग घर में रहने की जिद करने लगी। इस बात पर विवाद रहने लगा। विवाद सुलझाने छह बार पंचायत बैठी, लेकिन अमनदीप जिद पर अड़ी रही। 
विज्ञापन


रेशम सिंह की मां रंजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को अमनदीप कौर के भाई दीपू, काला, बहन बबली, जीजा बलकार सिंह, मां परमजीत कौर, उनकी रिश्तेदार ऊषा रानी, ऊषा रानी के बेटे रंजीत दास हैप्पी, शिंदा, हरमन कौर, हरमन कौर के बेटे जसकरन सिंह, प्रभजीत सिंह और कुछ अज्ञात लोग समझौता करने के बहाने आए। जट्टपुरा के सरपंच मनजिंदर सिंह की गैरमौजूदगी में पंच बलविंदर सिंह ढिल्लों, जगसीर सिंह, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह, चेयरमैन इंदरजीत सिंह गोंदवाल, महिला मंडल की प्रधान बलजीत कौर और पूर्व पंच गुरमीत कौर और कुछ मौजिज लोग समझौता करवाने के लिए उनके घर बैठे थे। इस दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी कर घर का सामान तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर थाना हठूर के प्रभारी कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच एएसआई गीतइंदर सिंह को सौंप दी है। सिविल अस्पताल में दाखिल तीर्थ राम, रेशम कुमार और उसके भाई सुखदीप सिंह की एमएलआर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पक्षपात के आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed