{"_id":"683871aaebe48b5b69008e49","slug":"car-accident-in-patiala-mother-in-law-father-in-law-and-son-in-law-died-from-haryana-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हरियाणा के 3 लोगों की मौत: ब्रेजा का टायर फटा...दूसरी गाड़ी से टक्कर, माता-पिता और बेटे ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में हरियाणा के 3 लोगों की मौत: ब्रेजा का टायर फटा...दूसरी गाड़ी से टक्कर, माता-पिता और बेटे ने तोड़ा दम
Thu, 29 May 2025 08:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 29 May 2025 08:58 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में हरियाणा के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। मरने वालों में माता-पिता और उनका बेटा शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पटियाला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। हादसे में मारे गए लोगों में माता-पिता और उनका बेटा शामिल है। वहीं हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसा पटियाला-राजपुरा रोड पर कस्बा बहादुरगढ़ के पास हुआ है। वीरवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अलकाजार कार सवार हरियाणा के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार ब्रेजा सवार तीन अन्य गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस की ओर से मामले में जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वीरवार दोपहर राजपुरा की तरफ जा रही ब्रेजा कार जब बहादुरगढ़ कस्बे के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे ब्रेजा कार चालक ने संतुलन खोया और दूसरी साइड पटियाला की तरफ आ रही अलकाजार कार के साथ ब्रेजा की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि अलकाजार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन कुमार, उनकी पत्नी कुसुम लता और उनके बेटे सिद्धांत बब्बर की तौर पर हुई है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस के मुताबिक तीन लोग हरियाणा के जिला सिरसा के मंडी डबवाली के रहने वाले थे और वह पंचकूला में अपनी बेटी की कोठी के मुहूर्त प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में ब्रेजा कार सवार महकप्रीत कौर (18), नवनीत कौर (14) दोनों निवासी भादसों जिला पटियाला और सुखचैन सिंह निवासी नाभा बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ब्रेजा कार को महकप्रीत कौर चला रही थी। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने में लगी है।