फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car accident in Kiratpur newly married couple on honeymoon husband dies

उजड़ गया सुहाग: हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट, पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

Sun, 25 May 2025 01:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 May 2025 01:07 PM IST
सार

पंजाब के कीरतपुर चंडीगढ़-मनाली मुख्य मार्ग पर सुबह 4 बजे भयानक सड़क दुर्घटना में एक कार का परखच्चे उड़ गए। कार की दूसरे वाहन के साथ टक्कर हुई है। हादसे में पति की मौत हुई है वहीं महिला समेत चार लोग घाय हुए हैं। 

विज्ञापन
Car accident in Kiratpur newly married couple on honeymoon husband dies
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने हिमाचल गए नवविवाहित जोड़े ने कभी सोचा नहीं होगा कि उनका ये साथ कुछ दिन का ही है। कार सवार में दो नवदंपती जोड़े सवार थे। वे यूपी से हिमाचल के लिए गए हुए थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं कार चालक समेत दो महिलाएं व एक पुरुष घायल हुआ है। 

विज्ञापन


पंजाब के कीरतपुर चंडीगढ़-मनाली मुख्य मार्ग पर सुबह 4 बजे भयानक सड़क दुर्घटना में एक कार का परखच्चे उड़ गए। कार की दूसरे वाहन के साथ टक्कर हुई है। हालांकि दूसरा वाहन मौके से फरार हो गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार को अज्ञात वाहन के साथ टकरा कर चकनाचूर हो गई। कार में शादी के बाद हनीमून मनाने गए दो नवविवाहित जोड़े सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन




हादसे का पता चलते ही स्थानीय पुलिस और गड़मौड़ा टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने घायलों को तुरंत बाहर निकाला और सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई खुशहाल सिंह ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार की आगे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है के किस वाहन की चपेट में आने से यह भयानक हादसा हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान नीरज ( 30 ) के तौर पर हुई है। उसका शव सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में रखवाया गया है। मौके पर मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड मिला है। दस्तावेजों की मदद घायलों के रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है। मृतक नीरज के अलावा उसकी पत्नी शिल्पी (21), साहिल (30), सलोनी (20) पत्नी साहिल चारों की पहचान गांव अजयपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। गाड़ी का चालक आशीष निवासी सुभाष कॉलोनी करनाल हरियाणा का रहना वाला है। सभी घायलों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में रेफर किया गया है। 


इस भयानक सड़क हादसे में घायल शिल्पी के पति नीरज की मौके पर ही मौत हो जाने से शिल्पी पूरी तरह से टूट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों नवविवाहित जोड़े शादी के बाद हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने गए हुए थे। सलोनी और साहिल की भी नई शादी हुई है। इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed