{"_id":"69971532b19c8d0ad80f3215","slug":"brother-of-five-sisters-kill-himself-by-hanging-in-phagwara-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आठ महीने पहले शादी, पांच बहनों के इकलौते भाई ने दे दी जान, अमृतपाल की बहन ने बताई ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: आठ महीने पहले शादी, पांच बहनों के इकलौते भाई ने दे दी जान, अमृतपाल की बहन ने बताई ये वजह
Thu, 19 Feb 2026 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:27 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक अमृतपाल पांच बहनों का इकलौता भाई था और उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक अमृतपाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा गांव पांछट में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक अमृतपाल पांच बहनों का इकलौता भाई था। अमृतपाल की लगभग 8 महीने पहले शादी हुई थी। अमृतपाल ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
मृतक की बहन किरणजीत ने बताया कि उसके भाई और भाभी के बीच झगड़ा हुआ था और झगड़े के बाद उसकी भाभी अपने मायके चली गई थी। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी से तंग आकर ही उसके भाई ने फंदा लगाया है। किरणजीत का कहना है कि उसकी भाभी एक दिन पहले घर लौटी थी और भाई से कहा कि वह यहां नहीं रहेगी। इसके बाद वह अपने सामान उठाकर मायके चली गई। इसी बात से आहत अमृतपाल ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पांछट पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक अमृतपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पारिवारिक मेंबरों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन