{"_id":"690dfb766ad8cc57280f9080","slug":"boy-forcefully-entered-in-house-and-poisoned-18-year-old-girl-to-death-in-tarn-tarn-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: बदला लेने की सनक... जबरदस्ती घर में घुसा युवक, युवती को जहर देकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: बदला लेने की सनक... जबरदस्ती घर में घुसा युवक, युवती को जहर देकर कर दी हत्या
Fri, 07 Nov 2025 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:30 PM IST
सार
पंजाब के तरनतारन में 18 साल की युवती को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। युवक कथित तौर पर जबरन युवती के घर में घुस गया और उसे जबरदस्ती जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन
युवती की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के तरनतारन में 18 साल की युवती को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। युवक कथित तौर पर जबरन युवती के घर में घुस गया और उसे जबरदस्ती जहर देकर मार डाला। बताया जा रहा है कि युवक का लड़की से प्रेम प्रसंग था, लेकिन युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने युवती की हत्या कर दी। तरनतारन सदर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक जरमनजीत सिंह और उसकी मां भोली कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी जरमनजीत सिंह उनकी बेटी से बात करता था। हालांकि मृतका की मां इसके खिलाफ थी। उसने बेटी ने आरोपी युवक जरमनजीत सिंह के साथ बात करने से मना कर दिया था। बेटी ने भी आरोपी से बोलचाल बंद कर दिया था। इससे गुस्साए आरोपी युवक बुधवार को जबरदस्ती युवती के घर घुस आया और उसने युवती को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
लड़की को जहर दिए जाने के बाद परिवार ने उसे तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी जरमनजीत सिंह को उसकी मां भोली कौर ने उकसाया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मामले में जरमनजीत सिंह और उसकी मां भोली कौर को नामजद किया गया है। दोनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है।