{"_id":"6981f80aad6211392b0726d2","slug":"body-of-young-man-found-in-ladies-bathroom-of-phagwara-esi-hospital-see-video-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: फगवाड़ा ESI अस्पताल के लेडीज बाथरूम में मिली युवक की लाश, अंदर से बंद था दरवाजा; सबसे पहले किसने देखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Video: फगवाड़ा ESI अस्पताल के लेडीज बाथरूम में मिली युवक की लाश, अंदर से बंद था दरवाजा; सबसे पहले किसने देखा
Tue, 03 Feb 2026 06:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:58 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में ईएसआई अस्पताल के लेडीज बाथरूम में युवक की लाश मिली है। युवक का शव मिलने से वहां हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
फगवाड़ा ईएसआई अस्पताल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की शव अस्पताल के बाथरूम में मिला। युवक की लाश लेडीज बाथरूम में मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल में कार्यरत प्लंबर विक्रम ने बताया कि जब लेडीज बाथरूम का दरवाजा काफी समय से बंद था। उसे शक हुआ तो उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दीवार फांद कर अंदर से दरवाजे की कुंडी खोली तो देखा कि एक युवक बेसुध हालत में पड़ा है। उसने अस्पताल के स्टाफ को जानकारी दी। जांच करने पर युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान की जा रही है। न ही ये पता चल पाया है कि वह कहां से आया और लेडीज बाथरूम में क्या कर रहा था। मृतक की मौत के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि उनके पास पुलिस एक शव लेकर आई थी जिसे मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन