{"_id":"686a048592df9a2b3c0b7111","slug":"barnala-youth-dies-of-heart-attack-in-canada-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी युवक की कनाडा में मौत: दो माह पहले रोजी-रोटी कमाने गया था विदेश, पांच बहनों का इकलौता भाई था जगतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबी युवक की कनाडा में मौत: दो माह पहले रोजी-रोटी कमाने गया था विदेश, पांच बहनों का इकलौता भाई था जगतार
Sun, 06 Jul 2025 10:37 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:37 AM IST
सार
पांच बहनों के इकलौते भाई की कनाडा में मौत हो गई। वह दो महीने पहले ही कनाडा रोजी-रोटी कमाने गया था। युवक की मौत के बाद पंजाब के बरनाला में उसके गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
बेअंत सिंह उर्फ जगतार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरनाला के गांव ठीकरीवाला के एक युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक बेअंत सिंह उर्फ जगतार (31) पुत्र बचित्तर सिंह करीब दो माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में कनाडा गया था। घटना के बाद गांव व परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए मृतक के चाचा हरभगवान सिंह ने बताया कि उनका भतीजा अप्रैल माह में कनाडा गया था, जहां 2 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। कनाडा में रहने वाले रिश्तेदारों ने उन्हें फोन पर इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बेअंत सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और अपनी विधवा मां मलकीत कौर का इकलौता सहारा था। परिवार ने कर्ज लेकर मृतक को उज्ज्वल भविष्य के लिए कनाडा के शहर सरे में भेजा था, लेकिन वहां उसके साथ यह दुखद घटना घट गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक ने इससे पहले पांच साल सिंगापुर में काम किया था और फिर कनाडा चला गया था।
विज्ञापन