फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Barnala police busted thief gang four arrested including Canada and Malaysia return youth

Punjab: कनाडा और मलेशिया रिटर्न शातिरों ने बनाया चोर गैंग, गिरोह में हरियाणा के युवक भी... सोना-चांदी बरामद

Mon, 29 Sep 2025 07:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 29 Sep 2025 07:30 PM IST
सार

बरनाला पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 4 चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Barnala police busted thief gang four arrested including Canada and Malaysia return youth
पुलिस ने पकड़ा चोर गैंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कनाडा और मलेशिया से लौटने के बाद दो युवक चोर बन गए। इन्होंने विदेश से लौटने के बाद पंजाब में अपना गैंग बना लिया। आरोपियों ने अपनी गैंग में हरियाणा के युवकों को भी शामिल किया। इस गैंग को बरनाला पुलिस ने पकड़ा है। 

विज्ञापन


बरनाला पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 4 चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो चोर विदेश से पंजाब आए और चोरी करने लगे, दो आरोपी हरियाणा के हैं। आरोपी उन घरों को निशाना बनाते थे जहां कोई नहीं रहता था। आरोपी बंद घरों को निशाना बनाते थे। चोरों में कनाडा से प्रत्यर्पित किया गया एक युवक भी शामिल है, वह कनाडा में चोरी और अपराध के मामलों में भी नामजद था। एक अन्य आरोपी मलेशिया से पंजाब आया और चोरी करने लगा।
विज्ञापन


बरनाला के एसपीडी अशोक शर्मा ने बताया कि बरनाला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये आरोपी बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों से 3 लाख 77 हजार रुपये, 484 ग्राम चांदी और 33 ग्राम सोना, एक वरना गाड़ी, दो डमी पिस्तौल और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों में गुरविंदर सिंह गुरी कनाडा से डिपोर्ट होकर भारत आया था। उसके खिलाफ कनाडा में पहले भी चार अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज थे और वह यहां भी अपराध कर रहा था। इसी तरह, हरविंदर सिंह मलेशिया से भारत आया था और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जबकि सुखमिंदर सिंह प्रॉपर्टी का काम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की लगातार गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed