{"_id":"6847e2ceb91cd3bda708ea7f","slug":"baraat-came-to-moga-from-amritsar-but-bride-was-not-found-see-video-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, न मिली दुल्हन... न उसका घर, भाभी ने करवाया था देवर का रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: 110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, न मिली दुल्हन... न उसका घर, भाभी ने करवाया था देवर का रिश्ता
Tue, 10 Jun 2025 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:14 PM IST
सार
पंजाब में दुल्हन ब्याहने आए दूल्हे के साथ धोखा हो गया। 110 किमी दूर से बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को न तो दुल्हन मिली और न ही उसका घर मिला। घटना पंजाब के मोगा की है।
विज्ञापन
दुल्हन न मिलने पर हताश दूल्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के नाम पर धोखा... ऐसा ही मामला पंजाब में सामने आया है। यहां एक दूल्हा बरात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा लेकिन जब उसे हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। पंजाब के मोगा में अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। 110 किलोमीटर दूर अमृतसर के गांव सुल्तानविंडी से एक दूल्हा बाजे-गाजे के साथ करीब 40 से 45 लोगों के साथ बरात लेकर मोगा पहुंचा, लेकिन जिस एड्रेस पर दुल्हन का घर बताया गया था, वहां न तो कोई दुल्हन मिली और न ही उसका कोई घर था।
दूल्हा और उसके परिवार व रिश्तेदार लड़की का घर ढूंढते-ढूंढते थक गए, लेकिन उन्हें न लड़की मिली और न उसका घर मिला। बरातियों ने मोहल्ले के लोगों से पूछा और दुल्हन की तस्वीरें दिखाई, लेकिन किसी ने भी लड़की को पहचाना नहीं। मोहल्ले के लोगों ने साफ कह दिया कि इस तरह की कोई लड़की यहां नहीं रहती। यह सुनकर दूल्हे और उसके परिवार वालों के होश फाख्ता हो गए।
दूल्हे की भाभी ने बताया कि उनके देवर का रिश्ता रिश्तेदारी के माध्यम से हुआ था और लड़की यूके में रहती थी। रोजाना फोन पर बातचीत होती थी और शादी की तैयारियों की चर्चा भी होती थी। लड़की ने सिर्फ इतना ही बताया था कि उसका घर मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर-6 में है। लेकिन जब बरात वहां पहुंची तो ऐसा कोई भी परिवार नहीं मिला।
विज्ञापन
दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह ने बताया कि सुबह से वह पूरे मोगा में चक्कर काटते रहे, लेकिन न तो लड़की का घर मिला, न ही शादी के कार्ड में छपा हुआ वेन्यू। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच हो और दोषियों को सजा मिले, ताकि आगे किसी और के साथ इस तरह का धोखा न हो।
यह भी पढ़ें : गाड़ियों में घूमने वालों को झटका: वाहन चालकों को जेब करनी होगी ढीली... पंजाब-हिमाचल सीमा पर अब वसूला जाएगा टोल टैक्स
हालांकि इस मामले में दूल्हे के परिवार की तरफ से मोगा पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं दी गई है। इस मामले में मोगा रॉयल पैलेस के मालिक सन्नी ने बताया कि रविवार को कोई भी शादी का बुकिंग नहीं थी और न ही उन्हें ऐसी शादी की जानकारी है। बता दें कि इससे पहले भी मोगा में इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है। इसी तरह दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था और दुल्हन का परिवार ही नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : Video: चंडीगढ़ पीयू बनी दंगल का अखाड़ा, युवक को डंडों से बुरी तरह पीटा, तमाशबीन बने रहे सुरक्षा कर्मी