फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth beaten with sticks in front of security personnel in PU Chandigarh see video

Video: चंडीगढ़ पीयू बनी दंगल का अखाड़ा, युवक को डंडों से बुरी तरह पीटा, तमाशबीन बने रहे सुरक्षा कर्मी

Tue, 10 Jun 2025 11:35 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

चंडीगढ़ स्थित पीयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक अकेले युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने युवक लात-घूसे भी बरसाए। 

विज्ञापन
Youth beaten with sticks in front of security personnel in PU Chandigarh see video
पीयू में युवक को पीटते हमलावर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में जमकर लात-घूसे और डंडे चले। पीयू परिसर में कुछ युवकों ने अकेले युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह से पीटा और गाली गलौच भी की। किसी ने इस घटना का वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि पीयू के सुरक्षा कर्मियों के सामने यह सारी घटना हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीयू से सिक्योरिटी गार्ड्स भी वहीं मौजूद हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि मारपीट करने वाले युवक पीयू के स्टूडेंट्स हैं या आउटसाइडर हैं। क्योंकि मामले की शिकायत पुलिस को नहीं मिली है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात की है। पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार रात को कुछ युवकों ने एक युवक को डंडों से जमकर पीटा। पहले तो पीयू के सुरक्षा कर्मी मारपीट करते देखते रहे, लेकिन बाद में उनके द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। यह वीडियो पीयू के गेट के पास का है। कुछ लोग मिलकर एक युवक से गाली गलौच करते हुए डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पास में खाकी वर्दी में सुरक्षा कर्मी खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक युवक मारता हुआ अपने दूसरे साथी को और पीटने के लिए बोल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मारपीट क्यों की गई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना में पीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed