{"_id":"69b00ebf84f8fd9fca05c79b","slug":"b-tech-engineer-killed-in-mohali-tractor-accident-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बी-टेक इंजीनियर को कुचला: दोस्तों के साथ गया था हरसाहिब सिंह, ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में बी-टेक इंजीनियर को कुचला: दोस्तों के साथ गया था हरसाहिब सिंह, ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से गई जान
Tue, 10 Mar 2026 06:00 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:00 PM IST
सार
पंजाब के मोहाली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बीटेक इंजीनियर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसाहिब सिंह (25) निवासी फेज-11 मोहाली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के आईटी सिटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में फेज-11 मोहाली निवासी भूपिंदर कौर ने बताया कि वह गांव झंजेड़ी स्थित जी-वर्ल्ड स्कूल में अध्यापिका हैं। उनका बेटा हरसाहिब सिंह (25) ने बी-टेक इंजीनियरिंग की थी। सात मार्च की शाम करीब सात बजे हरसाहिब सिंह यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रहा है, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
भूपिंदर कौर के मुताबिक रात करीब ढाई बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है और उसे सोहाना अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह बेटी चाहतप्रीत कौर के साथ अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने बताया कि हरसाहिब सिंह को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
परिवार की ओर से की गई पड़ताल में सामने आया कि हादसे के समय हरसाहिब सिंह अपने दोस्तों के साथ था। जब वे घूमने के बाद वापस लौट रहे थे तो नयारा पेट्रोल पंप के सामने हरसाहिब सिंह कार से उतरकर सड़क पार बाथरूम के लिए गया। वापस लौटकर जब वह कार में बैठने लगा तो उसी समय तेज रफ्तार और लापरवाही से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक गुरदमन सिंह निवासी गांव चिल्ला ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए हरसाहिब सिंह को कुचल दिया। हादसे के समय ट्रैक्टर पर हरमन सिंह और तरुण शर्मा भी सवार थे।
आईटी सिटी थाना पुलिस ने आरोपी गुरदमन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।