पंजाब में HRTC की बस पर हमला:मामले में अब पुलिस की एंट्री, आनंदपुर साहिब थाना में एफआईआर, क्या बोले इंस्पेक्टर
नंगल -आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भनुपल्ली के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने हिमाचल की बस पर पथराव किया था। बस चामुंडा से वृंदावन जा रही थी। पथराव कर बस के फ्रंट शीशे को तोड़ दिए थे। इस मामले को लेकर एचआरटीसी के इंस्पेक्टर ने आंनदपुर साहिब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चामुंडा से वृंदावन जा रही एचआरटीसी की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए थे। इस घटना में अब पुलिस की एंट्री हो चुकी है। क्योंकि घटना की शिकायत श्री आनंदपुर साहिब थाना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि एचआरटीसी अधिकारियों की तरफ से घटना की शिकायत मिली है पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि बुधवार रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए और बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बस की विंडशील्ड टूटी हुई है और पत्थर बस के अंदर पड़े हैं। जब तब चालक ने बस रोकी तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसकी जानकारी एचआरटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन दी और बस को वृंदावन ले गए। आंनदपुर साहिब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दानिशवीर ने कहा कि एचआरटीसी के मैनेजर की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
चामुंडा से वृंदावन के लिए पहली बस हुई थी रवाना
बुधवार को ही चामुंडा से वृंदावन के लिए हिमाचल रोडवेज की बस सेवा की शुरुआत की गई थी। हिमाचल परिवहन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने विधिवत तौर पर पूजा अर्चना कर इस बस को वृंदावन के लिए रवाना किया था, जिसे रास्ते में हमलावरों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
खरड़ में भी हो चुका है बस पर हमला
इससे पहले 18 मार्च को मोहाली के खरड़ में एचआरटीसी की बस पर हमला हुआ था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर डिपो की बस पर कार सवार दो युवकों ने डंडों से हमला कर तोड़फोड़ की थी। यह बस चंडीगढ़ से हिमाचल के हमीरपुर जा रही थी। हमले के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।