फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Amritpal became Nihang from Muslim Know about Kamal Kaur Bhabhi murder accused Amritpal Mehron

मुस्लिम से निहंग बना अमृतपाल: राजा वड़िंग को धमकी... चुनाव भी लड़ा, कमल कौर की हत्या के आरोपी की पूरी कुंडली

Tue, 17 Jun 2025 01:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 01:34 PM IST
सार

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी जान का खतरा सता रहा है। यह खतरा उन्हें निहंग अमृतपाल सिंह महरों से है। क्योंकि अमृतपाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या कर चुका है।

विज्ञापन
Amritpal became Nihang from Muslim Know about Kamal Kaur Bhabhi murder accused Amritpal Mehron
कमल कौर भाभी की हत्या का आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह महरों की पुलिस को तलाश है। हालांकि अमृतपाल महरों देश छोड़कर भाग चुका है। उसके विदेश जाने के बाद भी वह पंजाब के अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमकियां दे रहा है। कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अमृतसर की एन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा और तरनतारन की महिला इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी को भी जान से मारने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन


कमल कौर भाभी की हत्या का मास्टरमाइंड अमृतपाल महरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि निहंग अमृतपाल महरों पहले से सिख नहीं था बल्कि वह मुस्लमान था। वहीं ये भी सामने आया है कि अमृतपाल का परिवार पाकिस्तान से भारत आया था। इसका परिवार पहले मुसलमान था। करीब 12 साल पहले पूरे परिवार ने सिख धर्म अपनाया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Crime: निहंग ने काटा युवक का हाथ, घायल की हालत नाजुक, चंडीगढ़ रेफर, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

Amritpal became Nihang from Muslim Know about Kamal Kaur Bhabhi murder accused Amritpal Mehron
कमल कौर भाभी। - फोटो : अमर उजाला

भाई रहता है अलग, बहन की हो चुकी है शादी

अमृतपाल सिंह मेहरों मोगा जिले के गांव मेहरों का रहने वाला है। उसका पूरा परिवार इसी गांव में रहता है। अमृतपाल सिंह के परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई भी है। अमृतपाल के परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। उसका एक बड़ा भाई परिवार से अलग रहता है। वहीं, अमृतपाल की एक बहन भी है जिसकी शादी हो चुकी है।

Amritpal became Nihang from Muslim Know about Kamal Kaur Bhabhi murder accused Amritpal Mehron
इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी। - फोटो : संवाद

राजा वड़िंग को धमकाने का मामला दर्ज

30 वर्षीय अमृतपाल सिंह मेहरों चुनाव भी लड़ चुका है। वर्ष 2022 में शिअद (अमृतसर) के टिकट पर वह  तरनतारन के धर्मकोट से चुनाव लड़ा है। अमृतपाल 12वीं पास हैं और 2014 में उसने मोगा की आईटीआई से डीजल मैकेनिक का डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उस पर 2022 में लुधियाना में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धमकाने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया था। 

Amritpal became Nihang from Muslim Know about Kamal Kaur Bhabhi murder accused Amritpal Mehron
निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों। - फोटो : संवाद

विदेश भाग चुका है अमृपाल महरों

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कंचन भाभी की हत्या का मास्टरमाइंड निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई भाग चुका है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बताया कि कमल कौर की हत्या के बाद अमृतपाल मेहरों अपने साथी रणजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कार से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा और 10 जून को सुबह सवा नौ बजे यूएई भाग गया। अब पुलिस ने अमृतपाल का लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। उसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट बैन करवा दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने की चाह में गंवा दिए 1.86 करोड़: बेटा, बहू और दो बच्चों को पीआर... मोगा के व्यापारी के साथ हो गया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed