फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Nihang cuts off hand of youth in Mandi Gobindgarh referred to Chandigarh

Punjab Crime: निहंग ने काटा युवक का हाथ, घायल की हालत नाजुक, चंडीगढ़ रेफर, आरोपी फरार

Mon, 16 Jun 2025 07:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

निहंग ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका एक हाथ काट दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर किया है। घटना मंडी गोबिंदगढ़ की है।

विज्ञापन
Nihang cuts off hand of youth in Mandi Gobindgarh referred to Chandigarh
घायल युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में निहंग ने एक युवक का हाथ काट दिया। मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी में सोमवार दोपहर युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इसमें एक निहंग युवक ने अपने पड़ोसी  पर तेजधार हथियार से हमला कर हाथ काट दिया। घायल युवक को मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया है।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान मास्टर कॉलोनी निवासी जतिन वालिया उर्फ ड्रैगन के रूप में हुई है। जति वालिया गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल में कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम करता है। वहीं आरोपी युवक भी इसी कॉलोनी का रहने वाला कर्मवीर सिंह उर्फ लवली है। आरोपी फरार है और पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल युवक की मां ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी गली में रहने वाला लवली नामक युवक लगातार उसके बेटे को मारने पीटने की धमकियां दे रहा था। सोमवार दोपहर को जब वह घर पर बैठी थी तो लोगों ने बताया कि उसके बेटे को मारा जा रहा है। जब उसने बाहर आकर देखा तो लवली उसके बेटे जतिन पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। आरोपी ने जतिन का एक हाथ काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरी तरफ आरोपी लवली की मां जसविंदर कौर का कहना है कि उनका बेटा हमेशा गली में नशा करने वाले युवकों को रोकता था, लेकिन सोमवार को कुछ लड़कों ने उसकी दाढ़ी छूने और दस्तार उतारने की कोशिश की। इसके चलते झगड़ा हो गया मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा दोषी नहीं है। 


उधर, मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हमलावर कर्मवीर सिंह उर्फ लवली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। यह झगड़ा क्यों हुआ, इसका पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed