फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Sarpanch murdered in Tarn Taran attackers came with AK 47

AK-47 से लैस थे हमलावर: AAP सरपंच की हत्या, स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन, तभी चलीं दनादन गोलियां, DSP-SHO सस्पेंड

Wed, 18 Feb 2026 10:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 10:01 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में आप सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। तरनतारन के गांव शेरो में शादी समारोह में शामिल होने आए सरपंच हरबरिंदर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। सरपंच को चार गोलियां लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
AAP Sarpanch murdered in Tarn Taran attackers came with AK 47
गोली लगने सरपंच की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

तरनतारन के गांव शेरों स्थित सिद्धू फार्म में विवाह समागम के दौरान बाइक पर सवार तीन शूटरों ने गांव ठट्ठियां महंत के सरपंच हरबरिंदर सिंह संधू की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हरबरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के नेता थे। हमलावरों ने उसी ढंग से गोलियां मारी, जिस ढंग से डेढ़ माह पहले गांव वल्टोहा संधुआं के सरपंच जर्मल सिंह की अमृतसर के पैलेस में हत्या की गई थी। सरपंच संधू की हत्या करने वाले आरोपियों ने पिस्टलों का प्रयोग किया। हैरान की बात यह है कि इस बार हमलावरों के पास एके-47 थी। हालांकि एके-47 से फायरिंग नहीं की गई, लेकिन एक हमलावर ने शादी में मौजूद मेहमानों की तरफ बंदूक को तान दिया था।  

विज्ञापन


विधानसभा हलका पट्टी के अधीन आते गांव ठट्ठियां महंता निवासी किसान सेवा सिंह के बेटे गुरसेवक सिंह की अमृतसर जिले के गांव रईया निवासी मेजर सिंह की लड़की गगनदीप कौर के साथ मंगनी हुई थी। बुधवार को दोनों का विवाह समागम गांव शेरों स्थित सिद्धू फार्म में रखा गया। 
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे आनंद कारज की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन पैलेस में पहुंचे। उनके स्वागत के लिए मंच पर सभी मेहमान शगुन देने के लिए एकत्रित हो रहे थे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर चढ़ रहे थे। जबकि इसी गांव से संबंधित सरपंच हरबरिंदर सिंह संधू अपने साथियों सहित खाना खा रहे थे। इतने में बाइक पर सवार होकर तीन हमलावर पैलेस में दाखिल हुए। दो हमलावरों ने पिस्टलों से सरपंच हरबरिंदर सिंह पर पीछे से गोलियों की बौछार की। जबकि मौके पर ही सरपंच लहूलुहान होकर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए चचेरा भाई जर्मनजीत सिंह आगे आया तो एक हमलावर ने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया। करीब पांच से सात राउंड गोलियों की आवाज सुनकर पूरे पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। जबकि तीसरे हमलावर ने एके-47 राइफल सीधी कर मेहमानों को एक तरफ भागने को कहा। 

डेढ़ मिनट में पूरी वारदात
करीब डेढ़ मिनट के दौरान गोलीकांड को अंजाम देकर हमलावर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व पैलेस को बंद कर पड़ताल शुरू कर दी। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि सरपंच हरबरिंदर सिहं संधू को किसी भी प्रकार की कोई धमकी वगैरा नहीं मिली थी। फिर भी पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।


डीएसपी और एसएचओ सस्पेंड
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरबरिंदर सिंह हत्या मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, तरनतारन सुरेंद्र लांबा को निर्देश दिए हैं कि वे जांच की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें और जल्द दोषियों पर कार्रवाई करें। घटना की जवाबदेही तय करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और एसएचओ सरहाली गुरविंदर सिंह को उचित एहतियातन पुलिस कार्रवाई न करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed