फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MLA Raman Arora arrested in corruption case 1.5 kg gold Rs 6 lakh cash recovered from house in Jalandhar

आप विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार: घर पर क्या कुछ मिला? सीएम मान बोले- अपना हो या पराया... बर्दाश्त नहीं

Fri, 23 May 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 10:05 PM IST
सार

पंजाब की सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है। जालंधर के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर विजिलेंस ने रेड की जो आठ घंटे से भी ज्यादा देर चली। विधायक के घर से 1.5 किलो सोना मिला है। 

विज्ञापन
AAP MLA Raman Arora arrested in corruption case 1.5 kg gold Rs 6 lakh cash recovered from house in Jalandhar
विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने सुबह 8:45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। विधायक अरोड़ा कहीं काम से जा रहे थे। विजिलेंस ने उन्हें गली के मोड़ पर ही रोक लिया और घर ले जाकर उनके सामने छानबीन की गई। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने डेढ़ किलो सोना, 6 लाख कैश और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए। शाम करीब 4.15 बजे विजिलेंस रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर साथ ले गई। टीम ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगवाई थी। विजिलेंस की टीम कोठी ने जब निकली तो उनके हाथों में अटैची और बैग थे।

विज्ञापन


इससे पहले विजिलेंस ने असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ ने रमन अरोड़ा का नाम सामने आया था। सुखदेव ने बताया था कि दोनों ने मिलीभगत कर शहर में वसूली की है। इसके बाद विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की। आरोप हैं कि विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर नगर निगम के जरिये लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए। फिर लाखों रुपये लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। एसएसपी विजिलेंस हरप्रीत सिंह मंडेर खुद विधायक की कोठी पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

वापस ले ली गई थी सुरक्षा
रमन अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। सरकार ने कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात 14 गनर वापस ले लिए थे। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि चाहे उनकी पार्टी का नेता हो या काेई और, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक के समधी के यहां भी पहुंची टीम
विधायक अरोड़ा के समधी राजू मदान के बस्ती गुजा स्थित घर पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची। घर पर ताला लगा होने की वजह से विजिलेंस को लौटना पड़ा। इसके बाद एक टीम विधायक के पीए के यहां पहुंची और उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

विधायक के नेटवर्क में शामिल अफसरों को भी नहीं बख्शेंगे : सीएम मान
कोई भी अधिकारी या राजनेता, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराध के लिए बख्शा नहीं जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के नेटवर्क में नगर निगम के जो भी अधिकारी शामिल हैं, उन अफसरों को भी नहीं छोड़ेंगे। मीडिया से बातचीत में सीम भगवंत मान ने यहा बात कही। सीएम ने कहा कि किसी सत्ताधारी पार्टी का हिस्सा होना या विपक्षी दल से जुड़े होने से किसी अफसर या नेता को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी तरह की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed