फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   20 year old youth killed by drug smugglers in Jalalabad

Punjab Crime: जलालाबाद में दिनदहाड़े अर्शदीप का कत्ल, नशा तस्करों ने हथियार और ईंटों-पत्थरों से किए वार

Tue, 01 Jul 2025 05:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Jul 2025 05:42 PM IST
सार

नशा तस्करों ने युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी। आरोप है कि 20 से 25 आरोपियों ने युवक पर हथियार और ईंट पत्थरों से हमला किया। घटना पंजाब के जलालाबाद की है। 

विज्ञापन
20 year old youth killed by drug smugglers in Jalalabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशा तस्करों का खूब बोलबाला है। जलालाबाद में नशा तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दी। शहर की भगवानपुरा बस्ती में नशा तस्करों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अर्शदीप (20) के तौर पर हुई है। हमलावरों ने उसपर हथियार और ईंटों-पत्थरों से वार किए। आरोपियों ने अर्शदीप को दिनदहाड़े बड़ी बेरहमी से मार डाला। 
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि अर्शदीप पहले नशा करता था, लेकिन करीब एक सप्ताह पहले वह नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाकर लौटा था। नशे के सौदागारों के साथ उसके भाई की बहसबाजी चल रही थी। क्योंकि वह नशे का विरोध कर रहा था। जब अर्शदीप घर से निकला तो तस्करों ने उसे घेर लिया और उसपर हमला कर दिया। वह आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह भागकर बाबा रामदेव के मंदिर के नजदीक पहुंचा। वहां आधा दर्जन लोगों ने उस पर हथियार और ईंट-पत्थर से वार किए। हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि अर्शदीप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed