{"_id":"69ca56e327db2545470e3bcc","slug":"20-year-old-youth-dies-after-hit-by-bread-supply-vehicle-in-abohar-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: अबोहर में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत, ब्रेड सप्लाई वाहन ने मारी टक्कर, कई मीटर दूर तक घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Accident: अबोहर में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत, ब्रेड सप्लाई वाहन ने मारी टक्कर, कई मीटर दूर तक घसीटा
Mon, 30 Mar 2026 04:26 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:26 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसा अबोहर-मलोट नेशनल हाईवे पर गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट के पास सोमवार सुबह हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर-मलोट नेशनल हाईवे पर गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट के निकट सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ब्रेड सप्लाई करने वाली तेज रफ्तार गाड़ी ने एक पीटर रेहड़ा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान राकेश उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राकेश रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे अपने गांव से पीटर रेहड़ा लेकर भट्ठे की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोबिंदगढ़ टी प्वाइंट पर पहुंचा, शहर में ब्रेड सप्लाई करने आ रही गाड़ी चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार में उसके रेहड़े को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीटर रेहड़ा काफी दूरी तक घसीटता चला गया और राकेश उसमें ही बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद दोनों वाहन खेतों में जा घुसे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ब्रेड गाड़ी में सवार दो लोगों को काबू कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन