फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   14 and 15 year old boys dies in accident in Fazilka

पंजाब में बुझ गए दो घरों के चिराग: नाबालिग दौड़ा रहे थे स्कूटी... कार से टक्कर, 14 और 15 साल के किशोरों की मौत

Fri, 27 Jun 2025 06:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

पंजाब के फाजिल्का में शुक्रवार को भीषण हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोर स्कूटी पर सवार थे और उनकी टक्कर एक कार के साथ हो गई। 

विज्ञापन
14 and 15 year old boys dies in accident in Fazilka
मृतकों की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फाजिल्का में सड़क हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। स्कूटी सवार दो युवकों की कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। वहीं स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हुई है। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्कूटी और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर हाईवे पर गांव बहक खास के पास शुक्रवार को हुआ है। मरने वाले दोनों किशोर 14 और 15 साल के थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सैलून से हेयर कटिंग करवाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह मौके पर मौजूद था। दो किशोर स्कूटी पर सवार थे। अचानक जलालाबाद की तरफ से आ रही गाड़ी की टक्कर स्कूटी से हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में स्कूटी सवार दोनो किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक बच्चा गाड़ी के नीचे फंस गया, जिसे मुश्किल से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चे झुग्गे गुलाब सिंह गांव के रहने वाले हैं। मृतक किशोरों की पहचान सरूप सिंह (15) और इशांत कंबोज (14) के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed